फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress protest, bjp gaddi choro

कांग्रेसियों ने भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 10 Aug 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
congress protest, bjp gaddi choro
कांग्रेस के प्रदर्शन को संबोधित करते राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
महरौनी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अगस्त क्रांति के अवसर पर भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि सरकार को आम आदमी, किसान, मजदूर, नौजवान से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से तहसील मुख्यालय पर महंगाई, बेरोजगारी, महिला अत्याचार, अपराध, भ्रष्टाचार, किसान बिल और सरकार द्वारा झूठे प्रचार के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव डॉ सुधांशु त्रिपाठी, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, जिला प्रभारी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायन सिंह परिहार और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में बैनर पोस्टर, हाथ ठेला व खाली सिलिंडर लेकर सिंघई गार्डन ललितपुर रोड से पैदल मार्च निकाला गया। कांग्रेस का पैदल मार्च इंदिरा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर टीकमगढ़ रोड मेन बाजार के रास्ते मंडी रोड होते हुए शहीद पार्क पहुंचा, जहां अमर शहीद की प्रतिमा को माल्यार्पण कर सिंघई गार्डन में सभा को संबोधित किया गया। संचालन पुनीत देवलिया ने और आभार नगर अध्यक्ष धर्म सिंह वर्मा ने व्यक्त किया। इस मौके पर जाहिर सिंह बघेल, धनीराम अहिरवार, आसाराम तिवारी, मोहन सिंह चंदेल, दीक्षा परमार, आशीष साहू, अभिनंदन सिंघई, दयाशंकर, राकेश कुमार रजक, बहादुर अहिरवार, वीरेंद्र रजक, बृजेश रजक, महेंद्र पनारी, परमानंद पाठक, खलक सिंह राजपूत, अरविंद कुशवाहा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed