फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress protest against inflation

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Sat, 12 Jun 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
congress protest against inflation
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में सभी फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में जलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सबसे पहले पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला कार्यालय में एकत्रित हुए और यहां कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में झंडा, बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए शनिचरा चौराहे से घंटाघर होते हुए गेंदालाल पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां सरकार के खिलाफ ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देखो तो योगी, मोदी का खेल, दारू सस्ती महंगा तेल के गगन भेदी नारे लगाए। पेट्रोल पंप के निकट एक नुक्कड़ सभा में जिलाध्यक्ष बलबंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। इससे चारों तरफ हाहाकार मचा है। जनता आर्थिक कारणों की वजह से आत्महत्या करने को मजबूर है और यह सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। नगराध्यक्ष नवनीत किलेदार ने कहा कि पेट्रोल, डीजल व गैस के दामों में वृद्धि ने बुलेट ट्रेन की रफ्तार को भी पीछे छोड़ दिया है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आज सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अंकित यादव ने आरोप लगाया कि सरकार की युवा विरोधी नीतियों की वजह से देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। इसके अलावा महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा राजा गोर, जिला महासचिव राकेश रजक, जिला महासचिव पुनीत देवलिया, मनीष श्रीमाली, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मोंटी शुक्ला, अजय तोमर आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, प्रदीप रिछारिया, महासचिव राकेश रजक, महासचिव पुनीत देव लिया, पीसीसी बिट्टू राजा, पीसीसी बहादुर अहिरवार, डॉक्टर सुनील खजुरिया, अजय प्रताप तोमर, नदीम खान, गिरधारी कुशवाहा, डॉ. रामसिंह यादव,, खलक सिंह राजपूत,नेहा शर्मा ,अंजली पाठक, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, अंकित यादव, मोंटी शुक्ला, राम सिंह यादव, वीरेंद्र रिछारिया, नीतू झा, गजेंद्र सिंह परमार, मनीष श्रीमाली, असलम खान, महेंद्र पनारी, राहुल सेन अजय कुशवाहा, सौरव शुक्ला, जितेंद्र वर्मा, सौरभ रैकवार, रोहित शुक्ला, रोहित कुशवाहा, शिवम पंथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed