फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress member demanded for full time electricity

24 घंटे बिजली: कांग्रेसियों ने रामधुन गाई

Wed, 16 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 16 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
congress member demanded for full time electricity

विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। जनपद को 24 घंटे बिजली दिलाने की मांग को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में नगर कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा चौराहा पर रामधुन गाकर प्रशासन को वायदा याद दिलाया।



मंगलवार को इंदिरा चौराहा पर हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने ललितपुर जिले की जनता को पावर प्लांट से बिजली बनने के बाद 24 घंटे बिजली देने के सपने दिखाए थे। प्लांट में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, भूमि अधिग्रहण क्षेत्र में अस्पताल, शिक्षा के लिए इंटर कालेज खुलवाने, अधिग्रहीत भूमि का शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन, कुछ नहीं हो सका।



इस पर पूर्व मंत्री ने पावर प्लांट पर डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन किया था। साथ ही तय किया था कि रामधुन गाकर प्रशासन को वायदों की याद दिलाते रहेंगे। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाकर प्रशासन का ध्यान खींचा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मनीष श्रीमाली, राहुल पंडा, किसान मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धनीराम अहिरवार, खुुर्शीद अली, मनोज पवैया, सूर्यप्रताप सिंह, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वर्मा, राजेश प्रताप अहिरवार, सुरेश साहू, सुनील पटैरिया, लखन अहिरवार, सुभाष जोशी, दयाचंद रजक, सोबरन सिंह बुंदेला, भैयालाल मिस्त्री, बिहारी सोनी, प्रिंस जैन, अभिषेक जैन, अमोल सिंह, लक्ष्मीनारायण पटैरिया, शाहरूख, सीताराम अहिरवार, संजू पटैरिया उपस्थित रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed