{"_id":"5b87a2827edc09a0c6c649cc975cb3c1","slug":"congress-burnt-effigies-of-union-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका
ब्यूरो ललितपुर
Updated Wed, 18 Nov 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के गरीबों को लाभ पहुंचाने आई लाइफ लाइन एक्सप्रेस में डाक्टरों की लापरवाही से मरीजों की आंखों की रोशनी जाने का खतरा होने से नाराज कांग्रेसियों ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती का पुतला दहन किया।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को घंटाघर पर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने जाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती का पुतला दहन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पहले पूरे जिले में लाइफ लाइन एक्सप्रेस में मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं को जोर-शोर से प्रचार किया गया, लेकिन अब पीड़ितों की आंखों की रोशनी खतरे में पड़ जाने के बाद भी केंद्रीय मंत्री ने उन्हें कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराई है।
उन्होंने केंद्रीय पर वोट लेने के बाद क्षेत्र में समय नहीं देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि मरीजों को उचित मुआवजा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अमित प्रिय जैन, प्रदीप रिछारिया, रामनरेश दुबे, बिट्टू राजा, पार्षद जहीर खान, ज्ञानप्रकाश शुक्ला, समद खां, उवेश खान, आसिफ खान, निर्भीक शर्मा आदि मौजूद रहे।