फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress and bsp distroyed up: mulayam singh

कांग्रेस व बसपा ने किया यूपी का नाश- मुलायम

Mon, 21 Sep 2015 01:24 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Mon, 21 Sep 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
congress and bsp distroyed up: mulayam singh
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि कांग्रेस व बसपा ने यूपी का सबसे ज्यादा नाश किया है। जब जब यूपी में सपा की सरकार आई विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश जल्द ही बिजली उत्पादन में पूरी तरह सक्षम हो जाएगा। उत्तर प्रदेश अन्य प्रदेशों को बिजली भी बेचेगा। प्रदेश में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। यही कारण है कि विकास की रफ्तार में प्रदेश पूरे देश में तीसरे स्थान पर आ गया है। अब इसे पहले स्थान पर लाना है, जो बिना बिजली के संभव नहीं है। वह रविवार को ग्राम मिर्चवारा- बुरौगांव में बजाज पावर प्लांट की 660 मेगावाट इकाई का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि  किसानों का पूरा ध्यान सपा रख रही है। भूमि अधिग्रहण कानून को समाजवादी पार्टी ने पास नहीं होने दिया। किसानों की प्रति वर्ष घट रही तीस प्रतिशत जमीन की भी चिंता सपा को है। इसके लिए समाजवादी पार्टी की सरकार आगरा से बांदा तक और औरैया से कानपुर तक जमीन को समतलीकरण कराने का प्रयास कर रही है, इससे करीब पैंसठ हजार एकड़ जमीन समतल होगी। इस जमीन को खेती योग्य बनाया जाएगा, जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। यह भी कानून बनाया गया है कि किसानों की जमीन नीलाम नहीं की जा सकती है।  लेकिन, इस सबके बाद भी किसानों को जागरूक होना होगा।  किसान अपने पैरों पर खड़े नहीं हुए तो हिंदुस्तान संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने अवैध खनन पर कहा कि यदि कहीं से भी इसकी शिकायत आती है तो इसके लिए  जिलाधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे। सरकार ने दो लाख लोगों को रोजगार भी दिया है।
विज्ञापन





सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उप्र में बिजली की कमी को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। ललितपुर में उत्पादन बढ़ने से बिजली की समस्या खुद व खुद हल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली बसपा सरकार ने तीन हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति का ठेका दिया था, लेकिन काम कुछ नहीं किया। मप्र की सरकार ने बजाज पावर प्लांट को पानी देने में काफी रुकावटें डालीं, लेकिन सरकार ने इन रुकावटों को दूर किया। उन्होंने कहा कि किसानों का पानी काटे बिना प्लांट को पानी देने की शुरूआत कर दी गई है। बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं है, लेकिन मैनेजमेंट की कमी के कारण दिक्कत हो रही है, यदि इसे सुधार लिया जाए तो खुशहाली आ सकती है।  जनसभा को ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप और ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





इस मौके पर ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (बजाज समूह) के बाइस चेयरमैन कुशाग्र नयन बजाज, सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, सांसद विशंभर निषाद, विधायक दीपनारायण सिंह, डा. रश्मि आर्या, पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला, पार्टी जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक सिंह यादव, चंद्रभूषण सिंह बुंदेला, संत सिंह सेरसा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. अनीता सहगल ने किया।
-----------------



अक्तूबर-16 से देंगे 22 घंटे बिजली
ललितपुर। प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल ने कहा कि अक्तूबर 2016 से प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों को 22 से 24 घंटे बिजली तथा ग्रामीण क्षेत्रों को 16 घंटे बिजली देने का लक्ष्य है। इस पर सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। वर्ष 2016 तक प्रदेश में बिजली का उत्पादन 11,000 मेगावाट से बढ़कर 18,000 मेगावाट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब बाइस हजार करोड़ रुपए की बिजली परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जो अक्तूबर- 2016 तक पूरा हो जाएगा।




समय पर पूरे होंगे पावर प्लांट
ललितपुर। बीएचईएल के चेयरमैन अतुल ने कहा कि प्रदेश में 14,000 मेगावाट के पावर प्लांट लग चुके हैं। बिजली उत्पादन 18,000 मेगावाट तक करने का लक्ष्य है और यह कार्य समय पर पूरा हो जाएगा।





साइकिल व लैपटॉप बांटे
ललितपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने मेधावी छात्र- छात्राओं को 56 लैपटॉप बांटे। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 34 रिक्शा, श्रमिकों को 150 साइकिल, समाजवादी पेंशन योजना के पांच पात्रों को पेंशन, मिनी कामधेनु योजना के पांच पात्रों को ऋण और रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान के तहत पांच महिलाओं को लाभान्वित किया।  उन्होंने सभी योजनाओं के पांच- पांच लाभार्थियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed