{"_id":"5fe252f18ebc3e3f61126a6f","slug":"condolence-by-road-accident-taldehate-news-jhs184182117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मौतों से परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मौतों से परिवार में छाया मातम
विज्ञापन
accident.jpg
- फोटो : accident.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। मंगलवार को झांसी शिवपुरी मार्ग पर हुई मार्ग दुर्घटना में नगर के सरफयाना निवासी मासूम प्रिंसी और पूनम की मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजन जानकारी के बाद झांसी चले गए। आसपास के लोगों ने घर पर जाकर मृतका की वृद्ध सास को सांत्वना दी।
थाना पूराकलां के अंतर्गत ग्राम भुचेरा निवासी स्वर्गीय मातादीन रेजा का नगर के सरफयाना मोहल्ले में भी एक मकान है। जिसमें उनका बड़ा पुत्र मुकेश अपने परिवार रहता है। छोटा पुत्र पंकज ग्राम भुचेरा में रहता है। वह तालबेहट आता-जाता रहता है। भुचेरा में वह आटा चक्की एवं स्प्रेलर चला कर अपने परिवार का गुजारा करता है।
मंगलवार को झांसी शिवपुरी मार्ग पर हुए हादसे में पंकज की पत्नी पूनम और एक साल की पुत्री प्रिंसी की मौत की खबर से भुचेरा सहित तालबेहट में शोक छा गया। जानकारी के बाद परिजन झांसी चले गए। इस हादसे में सबसे बुरा हाल पंकज की वृद्ध मां पुष्पा का है। जो अपनी छोटी नातिन की याद करते करते बेसुध हो जा रही।