{"_id":"5f90912d8ebc3e9c0416d981","slug":"composiye-grant-naya-khera-school-lalitpur-news-jhs179237879","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपोजिट ग्रांट से बदल गई नयाखरा स्कूल की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपोजिट ग्रांट से बदल गई नयाखरा स्कूल की तस्वीर
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नयाखेरा में मौजूद अधिकारी व शिक्षक
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नयाखेरा की रंगत कंपोजिट ग्रांट ने बदल दी है। अब स्कूल में बच्चों के लिए खेलने व कूदने के लिए रिस्क पट्टी व झूले उपलब्ध हैं। वहीं, बच्चों के लिए पुस्तक लाइब्रेरी की स्थापना के साथ ही मल्टीपल हैंडवॉश की सुविधा भी प्रदान कराई गई है।
प्राथमिक विद्यालय नयाखेरा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अमन जैन ने कंपोजिट मद से प्राप्त 25000 रुपये से विभिन्न कार्य कराए हैं। इसके अतिरिक्त स्वयं के व्यय से विद्यालय में बच्चों के लिये झूले, खेलकूद का सामान एवं पुस्तक लाइब्रेरी की स्थापना कराई है। इतना ही नहीं, विद्यालय के प्रांगण को हरा भरा बनाया गया है। अमन जैन इंचार्ज प्रधानाध्यापक के इस कार्य की प्रशंसा हो रही है। बीएसए रामप्रवेश सहित विभिन्न अधिकारियों ने इसकी हकीकत जानने के लिए प्रावि नयाखेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश, लेखाधिकारी सौरभ सिंह ने विद्यालय परिसर में लगवाए गए झूलों पर बच्चों को बैठाकर झूला झुलाया। इसके उपरांत बच्चों को ड्रेस वितरित की। विद्यालय का भौतिक परिवेश देख बच्चे बहुत प्रसन्न थे। शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों के प्रयास से ही विद्यालय का भौतिक वातावरण अति उत्तम हुआ है। उन्होंने विद्यालय के समस्त स्टॉफ की प्रशंसा की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी, बिरधा, तालबेहट एवं मड़ावरा मौजूद रहे।
नयाखेरा विद्यालय का भौतिक परिवेश बहुत अच्छा हो गया है। इससे अन्य अध्यापक भी अपने स्कूल को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित होंगे।
जमील अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा

प्राथमिक विद्यालय नयाखेरा में रिसक पट्टी का पूजन करते बीएसए- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन