{"_id":"610eee218ebc3e751664f2df","slug":"complaints-will-not-be-settled-on-time-lalitpur-news-jhs201418135","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में आए 257 प्रार्थना पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में आए 257 प्रार्थना पत्र
विज्ञापन
महरौनी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम, एसपी व अन्य अधिकार?
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हुआ तो होगी कार्यवाही
ललितपुर/ तालबेहट। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का समय पर निस्तारण न होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वह शनिवार को महरौनी तहसील में फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। इस मौके पर सभी तहसीलों में 257 शिकायतें आई जिसमें कुछ शिकायतों का निस्तारण भी मौके पर कराया गया।
तहसील महरौनी में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि यदि किसी विभागीय अफसर को किसी मीटिंग या सरकारी कार्य से मुख्यालय सेे बाहर जाना है या मुख्यालय पर वीडियो कॉफ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया जाना है तो उसकी सूचना संपूर्ण समाधान दिवस के पहले दें और अनुमति मिलने पर ही किसी अधिकारी/कर्मचारी को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने के लिए नामित करें। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जन समस्याओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अब प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को किया जाएगा।
सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण सात दिवस में करें और जटिल समस्या होने के कारण उसे पंद्रह दिन में अवश्य ही निस्तारित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्राप्त होने वाले आवेदनों का निस्तारण समयावधि में न करके विलंब से करने, शिथिलता बरतने, निस्तारण में रुचि न लेने वाले एवं आयोजन में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी एवं विभागीय नामित अधिकारी की अनुपस्थिति पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर 81 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इधर, सदर तहसील में 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन
उधर, तालबेहट में तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 96 शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। इस मौके पर तहसीलदार अखिलेश गुप्ता सहित अन्य विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
आठ किसानों को 2.62 लाख की चेक बांटी
ललितपुर। संपूर्ण समाधान दिवस के समापन पर अफसरों ने व्यक्तिगत/खलियान दुर्घटना दावों के सापेक्ष तहत आठ कृषकों को दो लाख 62 हजार की धनराशि के चेक वितरित किए। इस मौके पर एसपी प्रमोद कुमार, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, डीएफओ डीएन सिंह, एसडीएम महरौनी मो. कमर, एसीएमओ डा. अजय भाले, उपायुक्त मनरेगा रविंद्रवीर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।