फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   complaint to police about scam

सवा लाख रुपये भेजने के बाद भी माल नहीं भेजने का आरोप

Sat, 02 Jan 2021 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
complaint to police about scam
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी लोकेश साहू पुत्र धनप्रसाद साहू ने सोन पपड़ी एवं पेड़ा का कारोबार करने के लिए आरटीजीएस से भुगतान करने के बाद भी कंपनी पर माल नहीं भेजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी लोकेश साहू ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी थोक एवं फुटकर कंफैक्सनरी के नाम से नझाई बाजार में दुकान है। उसके पास आगरा से एक व्यक्ति को फोन आया और उसने कहा कि उसकी एक फैक्ट्री है, जहां पर सोनपपड़ी व पेड़ा आदि का बड़ी मात्रा में कार्य होता है। उसने उससे संपर्क किया और उसके उद्योग के नाम से एक बैंक के दिए खाते नंबर में सवा लाख रुपये बीते 10 नवंबर 2020 को भुगतान करवा दिया। इसके बाद उसने उस कंपनी के संबंधी व्यक्ति से संपर्क किया, पहले तो वह टालता रहा। अब वह बात करने पर उसे माल नहीं देने और पेमेंट भी वापस नहीं करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed