फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Compensation should be given for Kharif crops affected by rain

Lalitpur News: बारिश से प्रभावित खरीफ फसल की क्षतिपूर्ति दी जाए

Sun, 26 Oct 2025 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Compensation should be given for Kharif crops affected by rain
अपना दल (एस) किसान मंच के सदस्यों ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर। लगातार बारिश से प्रभावित हुई खरीफ फसल के बीमा का भुगतान समेत किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अपना दल (एस) किसान मंच के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी को सौंपा।
उन्होंने बताया कि 2025 में खरीफ की फसल लगातार हुई बारिश से पूरी तरह से नष्ट हो गई। अधिकांश किसानों को फसल का बीमा क्लेम नहीं मिल सका है। ऐसे में किसानों को तत्काल फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान कराया जाए, जिससे किसान रबी की फसल को आसानी से कर सकें।
विज्ञापन

किसानों को बोआई के लिए खेतों में पलेवा करना है। नहरों में पानी न छोड़े जाने से वे परेशान हैं। समय से बोआई न होने की चिंता सता रही है। ऐसे में नहरों में जल्द ही पानी छोड़ा जाए। इससे किसान रबी 2025-26 की बोआई समय से कर सकें। उन्होंने मांग की कि फसलों को जानवरों से सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए जाए अन्यथा वनरोज, सुअर आदि से फसलों में होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने नलकूप से सिंचाई करने वाले किसानाें के लिए बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से करने और कटौती पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। मड़ावरा क्षेत्र में लगातार बारिश से लगे रोग से दलहनी फसलों को बोआई के बाद अधिक नुकसान हो गया था। इसके लिए राहत राशि दी जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का निस्तारण न होने की स्थिति में संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष यशप्रताप, संतोष पटेल, सनत पटेल, सोहनलाल, आशीष पटेल, संजय आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed