ललितपुर। पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने बताया कि बटालियन दुत कार्य बल की एक प्लाटून के सहायक कमांडेंट रणसिंह के नेतृत्व में हिनोतिया भोपाल से आई हैं, जो ललितपुर में 25 अगस्त से तीन सितंबर तक जिले का परिचय अभ्यास कराएंगी। इस अवधि में जिले के सभी थानों में जाकर जनता से परिचय अभ्यास किया जाएगा। जिससे जिले की जनसंख्या, साक्षर निरक्षर, लोगों की जानकारी, सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील इलाकों और दंगाइयों की सूची एवं डाटा तैयार किया जाएगा। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की घटना सांप्रदायिक तनाव होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा सभी थानों के अंतर्गत गणमान्य एवं वरिष्ठ नागरिकों, धर्म गुरुओं और एमएलए, ग्राम प्रधान, सरपंचों से मुलाकात भी की जाएगी। इसके साथ ही जनहित के लिए पौधरोपण, खेलकूद का आयोजन एवं अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे। उक्त अवधि में जनता को यह समझाया जाएगा कि पुलिस जनता की दोस्त है दुश्मन नहीं।