{"_id":"61e477e307014a4edb21728c","slug":"commissnor-see-the-oxigen-plant-lalitpur-news-jhs2132443113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट संचालन के लिए समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांट संचालन के लिए समिति गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने ऑक्सीजन प्लांट के निरीक्षण के दौरान संचालन के संबंध में इकाइयों पर एक जैसी प्रक्रिया अपनाने संबंधी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य मेडिकल कॉलेज की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।
मंडलायुक्त ने बताया कि चिकित्सा इकाइयों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के संचालन की एक जैसी प्रक्रिया विधि अपनाएं। इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) की आवश्यकता है। समिति ऑक्सीजन प्लांट के संचालन के सभी तकनीकी पहलुओं पर एक विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार करेगी जिन्हें मंडल के सभी स्थानों पर लागू किया जाएगा, ताकि ऑक्सीजन प्लांट के संचालन में एकरूपता बनी रहे।
उन्होंने सभी आदर्श परिस्थितियों के साथ-साथ संभावित विषम परिस्थितियों को भी सम्मलित करने के निर्देश दिए थे ताकि किसी भी स्थिति में परिचालन संबंधी कोई चूक न हो। गठित समिति ऑक्सीजन प्लांट एसओपी का निर्माण आगामी 10 दिनों में पूर्ण करेगी। समिति के कार्यों के समन्वय के लिए अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. अल्पना बरतारिया एवं मंडलीय परियोजना प्रबंधक, सिफ्सा/एनएचएम आनंद चौबे को नामित किया गया है।