फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   commisinor jhansi rape case action

दुष्कर्म के मामलों में 15 दिन के भीतर नजीर साबित करने वाली कार्रवाई करें : मंडलायुक्त

Thu, 29 Oct 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
commisinor jhansi rape case action
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करते मंडलायुक्त झांसी सुभाष चंद्र शर्मा। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंडलायुक्त झांसी सुभाष चंद्र शर्मा ने निर्देश दिए कि डायलिसिस यूनिट शीघ्र शुरू की जाए। दुष्कर्म जैसे प्रकरण में 15 दिन के भीतर नजीर साबित होने वाली कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारी सभी बिंदुओं पर शत- प्रतिशत कार्य होना सुनिश्चित करें। कोविड- 19 की समीक्षा में डॉ. जेएस बख्शी ने बताया कि रिकवरी रेट बढ़कर 96 प्रतिशत पहुंच गया है। मंडलायुक्त ने कहा डायलिसिस यूनिट शीघ्र प्रारंभ कराएं। सीएमएस डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार को जिला चिकित्सालय में 454 एवं महिला चिकित्सालय में 130 ओपीडी की गई है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि अस्पतालों के बायोमेडिकल वेस्ट को नियमानुसार डिस्पोज किया जाए। उप निदेशक कृषि ने बताया कि जिले में किसानों के लिए खाद, बीज एवं पानी की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। कहा गया कि सभी खंड विकास अधिकारी विभागों की योजनाओं की प्रगति की सूची बनाकर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि कर- करेत्तर की वसूली में तेजी लाएं। नई सड़कों के निर्माण की समीक्षा में बताया कि 26 सड़के लंबित थी, जिनमें आठ सड़कों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सहभागिता योजना की सही रिपोर्ट प्रस्तुत ना करने पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए। मनरेगा के तहत शिकायतें प्राप्त होने पर मुख्य विकास अधिकारी को विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए।
एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा में उन्होंने लीड बैंक मैनेजर एवं उपायुक्त उद्योग को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने को कहा। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के उत्पीड़न के मामलों में एफआईआर दर्ज करने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने, दुष्कर्म जैसे प्रकरण में 15 दिन में नजीर साबित होने वाली कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सर्दी से गोवंश के मरने पर होगी कड़ी कार्रवाई
ललितपुर। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने ब्लाक मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं, महरौनी स्थित कान्हा पशु गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर उन्होंने कहा कि सर्दी से गोवंश के मरने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक्सरे रूम बंद मिलने व बायोमेडिकल वेस्ट मैटेरियल जलाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने सीएचसी मड़ावरा के निरीक्षण में कोविड हेल्प डेस्क पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इलाज को आए ग्राम रनगावं निवासी मरीज से जानकारी भी ली। निरीक्षण में एक्सरे रूम बंद मिला। पैथोलॉजी में गंदगी मिलने पर फटकार लगा कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एनसीडी सेल, ओपीडी व ड्रेसिंग रूम के निरीक्षण में दीवारों पर सीलन मिली। कई दिनों तक सफाई नहीं होने से कूडे़दान कचरा से भरे मिले। बायोमेडिकल वेस्ट जलाए जाने पर नाराजगी व्यक्त कर मुख्य चिकित्साधिकारी को दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। ग्राम विकास अधिकारी निखिल मित्तल व सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) सर्वेश सचान की सेवा पुस्तिका देखी। संपूर्ण समाधान पंजिका में पटल सहायक को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अंकित करने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी को सफाई दुरुस्त रखने को कहा। महिला हेल्प डेस्क के निरीक्षण में प्रत्येक शिकायत को रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत महरौनी स्थित कान्हा पशु गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। गोशाला संचालक से भूसा, चारा व पानी की व्यवस्था की जानकारी ली। सर्दी के मौसम में गोवंश के सुरक्षित रखरखाव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सर्दियों मे गोवंश की मौत होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, डीडीओ बलिराम वर्मा, उप जिलाधिकारी एसपी सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. एसके शाक्य, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्षा कृष्णा सिंह, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विद्यालय प्रांगण में चौपाल लगाई
ग्राम पंचायत बम्होरीकलां में उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। यहां पर बच्चों को ऑडियो/ विजुअल माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी। विद्यालय में शुद्ध पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने विद्यालय प्रांगण में चौपाल लगाई, जिसमें ग्रामीणों को बताया कि हमें अपनी बेटियों को सबल बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed