फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   commisinor inspection, enrage, broken boundrywall

स्कूल की बाउंड्रीबाल टूटी देख मंडलायुक्त हुए नाराज

Tue, 07 Sep 2021 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
commisinor inspection, enrage, broken boundrywall
जखौरा ब्लॉक में निरीक्षण करते मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने कहा कि जनपद एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी सप्ताह में एक दिन कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के पद एवं अधिकार का प्रयोग उनका कोई प्रतिनिधि नहीं करेगा। वहीं, स्कूल के निरीक्षण में बाउंड्रीवॉल टूटी देख उन्होंने नाराजगी जताते हुए ग्राम प्रधान को बनवाने के निर्देश दिए। वह सोमवार को ब्लॉक जखौरा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय विनैकामाफी पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा में निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने डीएम से कहा कि प्रत्येक ब्लॉक का निरीक्षण करें इससे व्यवस्था में सुधार आएगा। बताया गया कि सहायक विकास अधिकारी के कुल छह पदों के सापेक्ष पांच पद रिक्त चल रहे हैं, मात्र एक पद पर ही सहायक विकास अधिकारी तैनात है, वह तीन विकासखंडों का कार्य देख रहे हैं। इस पर मंडलायुक्त ने बीडीओ को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत अधिकारी को सहायक विकास अधिकारी का प्रभार दें। साथ ही सीडीओ को निर्देश दिए कि जिले एवं ब्लॉक स्तर का मैप तैयार कर क्लस्टर के अनुरूप ग्राम विकास अधिकारियों के स्थानांतरण करें। उन्होंने यहां विकासखंड के कर्मचारियों प्रेम कुमार खरे एवं रवि गोस्वामी की सेवा पुस्तिका का अवलोकन किया। जिसमें पाया गया कि स्थापना लिपिक शातिरा बेगम द्वारा सेवा पुस्तिकाओं को सुव्यवस्थित ढंग से रखा गया है। इस पर उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि स्थापना लिपिक के सराहनीय कार्य करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन विशेष प्रविष्टि प्रदान करें।
विज्ञापन

उधर, उच्च प्राथमिक विद्यालय विनैकामाफी पहुंचे मंडलायुक्त को बताया गया कि यहां तीन अध्यापक तैनात है और 102 बच्चों का पंजीकरण है। जबकि सोमवार को विद्यालय में चालीस बच्चे उपस्थित हुए हैं। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में नियमित रुप से साफ-सफाई कराएं। निरीक्षण में शिक्षिका साधना अनुपस्थित पाई गईं। निरीक्षण में विद्यालय के चारों तरफ बनी सुरक्षा दीवार टूटी पाई गई, जिस पर उन्होंने पर ग्राम प्रधान को स्कूल की क्षतिग्रस्त दीवार ठीक कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवंटित बजट के सापेक्ष किए गए व्यय की रिपोर्ट देने के निर्देश
मंडलायुक्त ने विकासखंड में पंचायती राज से संबंधित पुस्तकालय भी स्थापित कराने और वित्तीय वर्ष 2021-22 में आवंटित बजट के सापेक्ष अब तक किए गए व्यय की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी डेली डायरी तैयार करें। बताया गया कि गोशालाओं में शेड बनाने का कार्य मनरेगा मजदूरों के द्वारा ही किया जाता है। ब्लॉक में प्रत्येक पात्र व्यक्ति का जॉबकार्ड बनाया जाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में कहा कि गरीब व्यक्तियों को इस योजना का लाभ अवश्य दिलाएं, जिससे उनका विकास हो सके। क्षेत्र में क्रियाशील हैंडपंपों का सत्यापन कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed