{"_id":"fb72cca0229cc231bdc0a0b4d3411228","slug":"coming-five-chief-secretary-alok-ranjan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच को आ रहे मुख्य सचिव आलोक रंजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच को आ रहे मुख्य सचिव आलोक रंजन
ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों में चयनित स्कूलों के बच्चों को अब किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की शिक्षा भी दी जाएगी। यह निर्णय प्रदेश के मुख्य सचिव के दौरे को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है।
बीएसए ने बच्चों को बीस तक पहाड़े, जनप्रतिनिधियों के नाम और प्रदेश की राजधानी का नाम रटाने का निर्णय लिया है।
वर्ष 2012-13 से डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना में पिछड़े ग्रामों का चयन किया जा रहा है, इसके अंतर्गत नाली, संपर्क मार्ग, लोहिया आवास, इंदिरा आवास, मनरेगा, पेंशन, कौशल विकास, आजीविका मिशन, शिक्षा, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण आदि कार्य कराए जाते हैं।
प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन लोहिया ग्रामों की हकीकत जानने को पांच फरवरी जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। मुख्य सचिव का दौरा प्रस्तावित होते ही जिला स्तरीय अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव ने लोहिया ग्रामों के स्कूलों को चकाचक करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं।
बीएसए का कहना है कि स्कूूली बच्चों को कम से कम 20 तक पहाड़े, जोड़, घटाना, किताब पढ़ने के साथ देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रशासनिक अफसरों के नाम व राजधानी का नाम आना चाहिए। उन्होंने प्रार्थना स्थल पर सामान्य शिक्षा का अभ्यास कराने को कहा है।
शिक्षा अफसरों ने किया निरीक्षण
सर्दी के कारण हुई छुट्टी के बाद स्कूल खुलते ही बेसिक शिक्षा अफसरों ने लोहिया ग्रामों के स्कूलों का निरीक्षण आरंभ कर दिया है। बुधवार को बीएसए सहित खंड शिक्षा अधिकारी विभिन्न लोहिया ग्रामों में पहुंचे।
कमिश्नर के सामने होगी प्रथम परीक्षा
मंडलायुक्त के राममोहन राव 29 जनवरी को जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। इस दौरान वह लोहिया ग्राम में कराए गए कार्यों की नब्ज टटोलेंगे।
अन्य विभागों के अफसर सक्रिय
प्रदेश के मुख्य सचिव का दौरा तय होने से हर अफसर अपने विभाग की कमियों को दूर करने में लगा है। विशेषकर लोहिया ग्राम पर नजर है।