फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   collage road become shabby

गड्ढों में तब्दील हुए कॉलेजों के रास्ते

Fri, 13 Aug 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
collage road become shabby
पानारी रोड में हुये गड्डे व भरा पड़ा पानी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कॉलेजों के रास्ते भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। बारिश में सड़क में जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस कारण लोगों को अपने वाहनों की गति धीमी करनी पड़ती है। यदि कोई वाहन की गति नियंत्रित नहीं करता है तो वह धड़ाम से नीचे गिर जाता है। इस तरह के हालात आए दिन बने रहते हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तेइस रावतयाना प्रथम से गोविंद सागर बांध की बड़ी नहर निकली हुई है। इस नहर के दोनों ओर की सड़क ऊबड़-खाबड़ हो गई है। जब बारिश होती है तो सड़क के गड्ढे पानी से लबालब हो जाते हैं। हाइवे से उतरते ही डामर की सड़क में बड़ा सा गड्ढा हो गया है। इससे वाहन चालकों को हाइवे चढ़ने-उतरने में समस्या हो रही है। इस मार्ग पर पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय व एक अन्य कालेज भी है। इस कारण छात्र व अभिभावकों का आना जाना बना रहता है। इसके अलावा कई गांव भी इस मार्ग से जुड़े हुए हैं। बारिश थमने से सड़क के गड्ढों में भरा पानी अब धूप में सूखने लगा है। वरना, वाहन चालकों को गड्ढे की गहराई आंकलन करना मुश्किल हो जाता था और कई लोगों के वाहन अनियंत्रित होकर गिर जाते थे।
विज्ञापन

------
संबंधित विभाग को सड़क के गड्ढे समय-समय पर भरवाना चाहिए, क्योंकि गड्ढे हादसे को न्योता देते हैं। जब कोई दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो संबंधित विभाग इससे अपना पल्ला झाड़ लेता है।-
विज्ञापन
विज्ञापन

केदार
----
नहर पटरी की सड़क जगह-जगह खराब हैं। इन सड़कों के निर्माण में सिंचाई विभाग दिलचस्पी नहीं लेता है, इसका खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को परेशान होकर भुगतना पड़ता है।-वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed