फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   collage classes now on whatsapp group

अब कालेजों की पढाई होगी व्हाट्सएप पर

Thu, 16 Apr 2020 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
collage classes now on whatsapp group
ललितपुर। लॉकडाउन की अवधि में ऑनलाइन ई-लर्निंग, व्हाट्सएप वर्चुअल क्लासेज से पढ़ाई होगी। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री/शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश जारी किए। इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य अपने-अपने विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करेंगेे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रात: 8.00 बजे से अपराह्न 2 बजे तक 15-20 मिनट का इंटरवल रखते हुए डेढ़ से दो घंटे के तीन पीरियड निर्धारित कर शिक्षक विषयवार टाइम टेबिल तैयार कर लें। शिक्षकगण छात्रों को मोबाइल से जोड़कर टाइम टेबिल, पठन-पाठन सामग्री, लैैसन प्लान ऑनलाइन ही व्हाटसएप ग्रुप पर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की वेबसाइट एवं दीक्षा पोर्टल पर सभी कक्षाओं के सभी विषयों के पाठ्य सामग्री एवं वीडियोज उपलब्ध है। सभी प्रधानाचार्य सुनिश्चित कर लें कि 20 अप्रैल से ई-लर्निंग क्लासेज शुरू हो जाएं। उपमुख्यमंत्री द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि सभी प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र- छात्राएं तथा उनके अभिभावकगण ‘‘आरोग्य सेतु एप’’ को डाउनलोड करेंगे। सभी प्रधानाचार्य एवं अध्यापकगण, शिक्षक अभिभावक संघ कोरोना वायरस से बचाव हेतु जानकारी तथा सावधानी संबंधी अपील प्रतिदिन जारी करेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु साफ-सफाई, सेनेटाइजर, मास्क अथवा गमछा का प्रयोग किया जाए व सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाए।
विज्ञापन

उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने बताया कि दिए गए निर्देशानुसार जनपद में 110 माध्यमिक विद्यालयों में से 96 विद्यालयों द्वारा वर्चुअल क्लास हेतु व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण कर लिया गया है। शेष विद्यालयों को 20 अप्रैल तक वर्चुअल क्लास प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में कई विद्यालयों ने ऑनलाइन क्लास हेतु छात्र-छात्राओं के व्हाटएप ग्रुप तैयार कर ऑनलाइन क्लास की शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed