फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CO city made a teacher did answer trainee girl student

शिक्षक बने सीओ सिटी ने दिए छात्रा प्रशिक्षुओं के सवालों के जवाब

Sat, 07 Dec 2019 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
CO city made a teacher did answer trainee girl student
डाइट में अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला में मंच पर उपस्थित अतिथियों को संबोधित करती प्रवक्ता कीर्? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। अमर उजाला के ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के अंतर्गत शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। जिसमें शिक्षक की भूमिका में पुलिस उपाधीक्षक (शहर) राजा सिंह ने प्रशिक्षुओं के सवालों के जवाब दिए। कहा कि अत्याचार के खिलाफ महिलाओं को खुद ही आवाज उठानी होगी। ऐसा सिर्फ जागरूकता से ही संभव है।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला के अन्त में प्रशिक्षु छात्राओं और शिक्षकों को डायट प्राचार्य महाराज स्वामी द्वारा नारी गरिमा के सम्मान की शपथ दिलाई गई और साथ ही संकल्प पत्र भरवाया गया।
विज्ञापन

अपराध के माध्यम फेसबुक और व्हाट्सएप भी
- छात्राओं को सुरक्षा का मंत्र देते हुए कहा कि सोशल मीडिया भी अपराध का माध्यम बनता जा रहा है। फेसबुक और व्हाट्सएप पर फेक आईडी से अश्लील संदेश, फोटो वायरल करने के साथ ही ऑनलाइन हैकिंग जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। इससे सचेत रहने की जरूरत है। मोबाइल उपयोग के लिए है, दुरुपयोग के लिए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा सिंह, सीओ शहर
सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर शक्ति मोबाइल पुलिस
- चुप्पी से अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता है। पुलिस से डरने के बजाय बेझिझक शिकायत करें। वह हमेशा मदद को तैयार है। किसी भी समस्या के दौरान हेल्प लाइन नंबर 1090, 112 व 181 पर फोन करें, महिलाओं के लिए शक्ति मोबाइल पुलिस द्वारा 24 घंटे की सेवा दी जा रही है। किसी भी परेशानी में महिलाएं और बालिकाएं शक्ति मोबाइल पुलिस के 7839870546 नंबर पर कॉल करें तुरंत मदद मिलेगी। शक्ति मोबाइल पुलिस का यही कार्य है कि सड़क पर अकेली बेटियों की सुरक्षा करना ताकि बेटियां निर्भीक होकर अपने घर तक जा सकें।
एसआई स्वाति शुक्ला
- महिलाओं को सशक्त बनाने में अपराजिता अभियान मील का पत्थर साबित होगा। पुलिस की पाठशाला संस्कारों की पाठशाला है। इससे विद्यार्थियों को सभ्य नागरिक बनाने में मदद मिलेगी।
डायट प्राचार्य महाराज स्वामी
- हमारे साथ अगर कोई घटना हो रही हो तो शिकायत कैसे करें। जिस पर सीओ ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 पर व शक्ति मोबाइल पुलिस के 7839870546 नंबर पर कॉल करें व शिकायत करें, तुरंत मदद की जाएगी।
सोनम शुक्ला
अगर हेल्पलाइन 1090 पर कोई शिकायत करते हैं तो क्या शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। जिस पर सीओ ने कहा कि समय के साथ-साथ कानूनों में भी काफी बदलाव आए हैं। वर्ष 2012 में वूमैन पावर हेल्पलाइन बनाई गई। इस पर की गई शिकायतों को वहां तैनात महिला कांस्टेबिल ही सुनती हैं। शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई भी होती है और शिकायतकर्ता का नाम भी नहीं खोला जाता। महिलाओं की रक्षा के उद्देश्य से यह वूमैन पावर हेल्पलाइन बनाई गई है।
- प्रिंसी शिवहरे
सुरक्षा ने पूछा कि कोई अप्रिय घटना के दौरान डायल 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस समय से नहीं पहुंच पाए, तो ऐसे में क्या करें। तो इस पर सीओ ने बताया कि इस दौरान जोर से चिल्लाओ जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों तक आपकी आवाज पहुंच सके और वो आपकी मदद को पहुंचे इससे पहले ही सामने वाले का मनोबल कमजोर हो जाएगा और वो मौके से भाग जाएंगे।
सुरक्षा तिवारी
- किसी बस में कोई परेशान करता है तो ऐसे में क्या करें। जिस पर सीओ ने कहा कि कि तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें और बताएं कि कौन सी बस में हैं कहां से कहां जा रही है। जिस पर तत्काल प्रभाव से आपके नजदीकी डायल 112 आपकी मदद के लिए आ जाएगी और आपकी मदद की जाएगी। - अर्शिया
लड़के एक साथ हों तो ऐसे में अकेली लड़की क्या करे, तो सीओ ने बताया कि ऐसी परिस्थिति में अकेली लड़की निर्भीक होकर उन सब से मुकाबले के लिए तैयार हो जाए तो ऐसे में गलती करने वाले लोग अपने आप भाग जाएंगे। - अंतिमा साहू
-डीएलएड प्रशिक्षु ने घर से विद्यालय आने के दौरान मनचलों की छींटाकशी का मुद्दा उठाया तो सीओ ने भरोसा जताया कि वो शिकायत करें, आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
स्वाती सेन
- स्वाती ने बसों व ट्रेनों में महिलाओं के साथ, पुरुषों के साथ-साथ जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की ओर से किए जाने वाले दुर्व्यवहार की बात उठाई। जिस पर सीओ ने कहा कि सभी पुलिस वाले ऐसे नहीं होते हैं। यदि ऐसा कोई करता है तो शिकायत करें, कार्रवाई होगी। और जब भी कोई ऐसी घटना होती है तो पुलिसकर्मी के नेम प्लेट पर जो नंबर लिखा होता है, वह नोट करें फिर उसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबरों पर करें। स्वाती आर्य
- अगर हेल्पलाइन नंबर मौके पर नहीं लगे तो क्या करें, जिस पर सीओ ने कहा कि आप स्वयं को इतना सशक्त बनाएं कि जिससे आप खुद की रक्षा कर सकें। - पूजा कुमारी

इनका रहा सराहनीय योगदान
पुलिस की पाठशाला को सफल बनाने में डायट प्राचार्य महाराज स्वामी, प्रवक्ता कीर्ति शुक्ला, शक्ति मोबाइल टीम से एसआई स्वाती शुक्ला, महिला हेड कांस्टेबल राजकुमारी सेन, कांस्टेबल किरण वेदी, सीमा, नेहा पटेल, शालू, ज्योति, समेत डायट के सभी शिक्षकों व छात्रा प्रशिक्षुओं ने सराहनीय भूमिका निभाई।

डाइट में अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला में मौजूद विद्यार्थी

डाइट में अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला में मौजूद विद्यार्थी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed