{"_id":"920654405a7dd2e99bb9ef98c9f8c348","slug":"cmo-s-authority-seas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के अधिकार सीज
ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जनप्रतिनिधियों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। शिकायत मिलने पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी के अधिकार सीज कर दिए और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन ने जिले में पेयजल की समस्या उठाई। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव ने जिले में हाईस्कूल और इंटर कॉलेज खासकर बालिका इंटर कॉलेज खोलने की मांग रखी।
नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल और सांसद प्रतिनिधि डा. जगदीश सिंह चौहान ने पेयजल और सिंचाई की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सीडीओ डा. सत्येंद्र कुमार की शिकायतें कीं व चिकित्सा विभाग में गड़बड़ियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को सीएमओ के अधिकार सीज करने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी का प्रभार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल, डीआईजी झांसी शरद सचान, एसपी मो. इमरान, सीडीओ अरुण कुमार उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के जनपदस्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
लोहिया समग्र ग्राम का विवरण प्रस्तुत किया
जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने वर्ष 2014-15 में चयनित डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम मसौरा कलां में संचालित प्रमुख योजनाओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि समग्र ग्राम मसौरा कलां में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित संपर्क मार्ग का निर्माण, ग्रामीण विद्युतीकरण, आंतरिक गलियों और नालियों का निर्माण, स्वच्छ शौचालय निर्माण,
आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराए जाने की योजना के अंतर्गत लोहिया तथा इंदिरा आवास का निर्माण, स्वच्छ पेयजल, तालाबों का जीर्णोद्धार, मनरेगा के साथ ही ग्राम विकास विभाग द्वारा संचालित स्वर्ण ग्राम स्वरोजगार योजना से संतृप्त किया जा चुका है।