फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CMO office nali gandagi

सीएमओ कार्यालय में गंदगी से बजबजा रहीं नालियां

Sun, 21 Feb 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
CMO office nali gandagi
ललितपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की जिम्मेदारी संभालने वाले अफसर ही अपने विभाग को साफ-सुथरा नहीं रख पा रहे हैं। यही हाल सीएमओ कार्यालय का भी है। यहां कई जगह कचरा बिखरा है तो नालियां भी सफाई के अभाव में बजबजा रहीं है। जिससे मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में सभागार के सामने निकली नाली की सफाई न होने से जलभराव बना हुआ है। इसकी निकासी नहीं हो पा रहा है। यह नाली पुराने मुख्य चिकित्साधिकारी भवन तक गई है। पूरे में जलभराव हो रहा है। वहीं डब्लूएचओ कार्यालय के सामने स्थित नाली की भी सफाई नहीं हो रहा है। नाली जलभराव के साथ कचरे से बजबजा रहीं हैं। लंबे समय से सफाई न होने से मच्छरों के लार्वा हो गए हैं। साथ ही चिकित्सक कॉलोनी की नालियों की भी सफाई नहीं हो रही है। यहां पर सामने ही कचरा का ढेर लगा हुआ है। ऐसे में मच्छर जनित बीमारियों के होने का भी खतरा बना हुआ है। जब जिम्मेदारों के परिसर का हाल यह है तो अन्य स्थानों का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, कार्यालय के पुराने भवन के सामने स्थित नाली सफाई के अभाव में नजर नहीं आ रहा है। साथ ही दूसरे गेट के दोनों ओर कचरा के अंबार लगे है। जहां पर गंदगी के साथ शराब के खाली पाउच भी पड़े हैं। इसके बाद भी सफाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

परिसर में नालियों में जलभराव व कुछ स्थानों पर कचरा होने की जानकारी हुई है। जिसकी सफाई कराई जाएगी। परिसर में गंदगी नहीं होने दी जाएगी।
डॉ. डीके गर्ग, कमुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed