{"_id":"5e0ba80e8ebc3e87fc6b9028","slug":"cmo-absent-lalitpur-news-jhs1563661121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सा अधिकारी मिले गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्सा अधिकारी मिले गैर हाजिर
विज्ञापन
ललितपुर। डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने कान्हा पशु आश्रय स्थल दैलवारा का निरीक्षण किया। मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर गौरव ने बताया कि गौशाला में 13 कर्मचारी कार्यरत हैं। इस गोवंश आश्रय स्थल में लगभग 600 गोवंश संरक्षित हैं, जिन्हें प्रतिदिन 30-40 क्विंटल भूसा दिया जाता है। भूसे में 3-4 क्विंटल रोटी मिलायी जाती है। इस समय आश्रय स्थल में गोवंश के लिए भूसा गोदाम में 200 क्विंटल भूसा है। जिलाधिकारी ने भूसा गोदाम एवं शेड का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि गोवंश आश्रय स्थल के शेडों में आगे और पीछे के भाग को टिन की चादर से ढंका जाए, जिससे गोवंश को शीतलहर से राहत मिल सके। आश्रय स्थल में सफाई कराएं, जिससे सफाई के समय गोवंश विचरण सफाई में बाधा नहीं बन सके।
आश्रय स्थल के परिसर में नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था कराएं। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह गोवंश आश्रय स्थल में सुबह 09.30 बजे से सायं छह बजे तक अनिवार्य रुप से उपस्थित होकर गोवंश को उपचार प्रदान करें। वरना, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। निरीक्षण में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डॉ संजय कुमार मिश्र, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित गोशाला के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।