फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cm ka dora

सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क

Wed, 04 Apr 2018 01:48 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 04 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
cm ka dora
cm up, jhansi news - फोटो : demo
बारह अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कल्यानपुरा गौवंश आश्रय स्थल, ग्राम कचनौंदा एवं आसरा आवास बुढ़वार रोड में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारी को जानते हुए अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक को निर्धारित रूट पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, साथ ही कनून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट नियुक्त करने को कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे के अंतर्गत सदर तहसील अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा में बनाए जाने वाले गौवंश आश्रय स्थल का लोकार्पण करेंगे। वहीं, बुढ़वार रोड पडर निर्मित आसरा आवास योजना के लाभार्थियों को आवास आवंटन के प्रमाण पत्र देगें।
विज्ञापन


ग्राम कचनौंदा में एक जनसभा को सम्बोधित करने का भी कार्यक्रम है। डीएम ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यालयों को साफ-सुथरा एवं कार्यपद्धति को चुस्त दुरूस्त रखने के आदेश दिए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित, क्षेत्राधिकारी सदर हिमान्शु गौरव, जिला विकास अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed