फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cloth market people gathering

कपड़ा बाजार में दिखने लगी रौनक, खरीददारी करने पहुंच रहे ग्राहक, दुकानदारों के खिले चेहरे

Tue, 13 Oct 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
cloth market people gathering
बाजार में साड़ी खरीदती महिलाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। त्योहारों के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक लौटने लगी है। लोग कपड़े खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। कपड़ा बाजार में खरीदारों की भीड़ दिखने लगी है। दुकानदारों को लॉकडाउन में हुए नुकसान की धीरे-धीरे भरपाई की उम्मीद जाग उठी है। जिन ग्राहकों ने कोरोना के कारण लंबे समय से कपड़े नहीं खरीदे अब वे भी खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नवरात्रि, दशहरा और दीपावली का त्योहार आने वाला है, इसके मद्देनजर लोग नए-नए कपड़े खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। बाजार में ग्राहकों की लंबी कतार देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खुशी से खिलखिलाने लगे हैं। दुकानदार नए-नए सामान को रखकर ग्राहकों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि त्यौहार पर अच्छी बिक्री हुई तो जो कोरोना काल में घाटा हुआ है, अब उसे कवर किया जा सकेगा। उन्हें उम्मीद हैै कि इस बार बाजार अच्छा चलेगा और अभी भी बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। जो ग्राहक लॉकडाउन में कपड़े नहीं खरीद पाए थे, अब वो भी कपड़े खरीदने के लिए दुकानों में पहुंच रहे हैं। इससे बाजार में खासी चहलपहल दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

त्योहार के लिए दुकान पर तैयारियां पूरी हो गई हैं, ग्राहक भी आने लगे हैं। उम्मीद है कि इस बार अच्छी बिक्री होगी और लॉकडाउन में जो नुकसान हुआ है उसकी भी भरपाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयकुमार जैन, मनीष वस्त्रालय
इस बार अच्छी बिक्री होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले तक बाजार में मंदी थी, लेकिन अब बाजार में ग्राहकों की आवाजाही शुरु हो गई है, जिससे बाजार इस त्योहारी सीजन में अच्छा चलने की उम्मीद है।
- गुलशन, निहारिका साड़ी
इस बार हम सभी दुकानदार त्योहार पर ही निर्भर हैं, लॉकडाउन में बहुत नुकसान हुआ है। लेकिन, अब जिस प्रकार बाजार में ग्राहकों की चहल- पहल दिख रही है, इससे उम्मीद है बाजार अच्छा चलेगा।

- योगेश जैन, पापाजी रेडिमेड
इस साल बहुत नुकसान हुआ है, लॉकडाउन में हुई भारी क्षति की भरपाई त्योहार में होने की उम्मीद है। बाजार में ग्राहकों की आवक अब बड़ी संख्या में होने लगी है, इससे हम सभी दुकानदार भी काफी खुश हैं।
- अमित कुमार जैन, लवली मैचिंग सेंटर

बाजार में लगी भीड़

बाजार में लगी भीड़- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed