{"_id":"58e544ac4f1c1bf8335b464b","slug":"clean-campaign-lalitpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता की ओर बढ़े कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता की ओर बढ़े कदम
lalitpur
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड नंबर 26 के निवासी स्वच्छता मिशन को पूरा करने में जुटे हुए हैं। लोगों ने खुले स्थानों पर कूड़ा फेंकना बंद कर दिया है। लगभग 90 फीसदी घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है। इसमें वार्ड पार्षद से लेकर स्थानीय लोगों व नपा कर्मियों का पूरा सहयोग है।
भारत सरकार ने वर्ष 2014 में महात्मा गांधीजी की जयंती पर स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। इस मिशन में आमजन को जोड़ने के लिए भारत सरकार द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों में भी जागरूकता आ रही है। उन्होंने भी स्वच्छता पर विशेष जोर देना शुरू कर दिया है। वार्ड नंबर 26 के निवासियों व जनप्रतिनिधियों में इस मिशन के प्रति काफी जागरूकता आई है। इस वार्ड में मुहल्ला महावीरपुरा, सरदारपुरा, रावणपुरा, लकड़यापुरा, मऊठाना व कुछ हिस्सा मुहल्ला चौबयाना का भी आता है। यहां पर अधिकांश लोगों ने अपने घरों के बाहर खुले में कचरा फेंकना पूरी तरह से बंद कर दिया है। समस्त लोग नगर पालिका की कचरा जमा करने वाली गाड़ी में अपने घरों का कचरा फेंकते हैं। सुबह व शाम जब नगर पालिका की आपे गाड़ी स्वच्छता का संदेश भरा गाना बजाते हुए आती है, तो महिलाएं अपने घरों का कचरा लेकर बाहर आ जाती हैं और गाड़ी में ही कचरा डालती हैं। वार्ड पार्षद अनुराग जैन शैलू सुबह व शाम अपनी देखरेख में वार्ड की सफाई करवाते हैं।
घर व मुुहल्ले को मंदिर की तरह रखें साफ
जिस तरह हम लोग मंदिरों व घरों में स्थित पूजा स्थल की सुबह-शाम सफाई करके हमेशा साफ-सुथरा रखते हैं, उसी तरह पूरे घर व मुहल्ले को भी रखना चाहिए। इससे घरों व इलाके में भगवान का वास होता है और धनात्मक ऊर्जा आती है। स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है, इसलिए स्वच्छता को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
- पं. आलोक तिवारी
पुजारी सोनी समाज मंदिर।
गाड़ी में ही डालते हैं कूड़ा
केवल मैं ही नहीं हमारे मुहल्ले की समस्त महिलाएं सुबह नगर पालिका की आपे गाड़ी आने पर ही उसमें कूड़ा डालती हैं। आपे गाड़ी में स्वच्छता का संदेश देने के लिए जो गाना बजता है, वह लोगों को जागरूक करने के लिए काफी कारगर साबित हो रहा है। शहर की समस्त महिलाओं को स्वच्छता मिशन में आगे आना चाहिए, क्योंकि घरों की सफाई करने और कचरा फेंकने का काम अधिकतर महिलाएं ही करती हैं।
-बिंदु जैन
मुहल्ला महावीरपुरा निवासी।
नहीं फेंकने देते खुले में कचरा
अपने घर वालों व गली में किसी को भी खुले में कचरा नहीं फेंकने देती हूं। शुरुआत में अपने घर के लोगों को भी टोकना पड़ा, लेकिन अब सबकी आदत में आ गया है। सभी नगर पालिका की गाड़ी में ही कचरा डालते हैं।
-कमला बाई
मुहल्ला सरदारपुरा निवासी।
स्थानीय लोगों व नपा कर्मियों का मिला सहयोग
देश हो या फिर एक छोटा सा मुहल्ला बिना स्थानीय लोगों व आमजन के सहयोग के बिना स्वच्छता की ओर बढ़ पाना मुमकिन नहीं है। वार्ड की जनता व नगर पालिका कर्मियों के सहयोग से हम सभी ने स्वच्छता की ओर यह कदम बढ़ाया है और इस मिशन को आगे तक ले जाएंगे। वार्ड के मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनियां, स्वास्थ्य नायक अशोक बाल्मीकि और सफाई कर्मचारी पूरा सहयोग करते हैं और दोनों समय क्षेत्र में झाड़ू लगाई जाती है। सुबह के समय आपे से डोर-टू-डोर कलेक्शन होता है और संकरी गलियों में हाथ कूड़ा गाड़ी से कलेक्शन किया जाता है।
-अनुराग जैन शौलू
वार्ड नंबर 26 के पार्षद।