ललितपुर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही पहल के अंतर्गत नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में जनपदस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने चित्रकला, गायन, वादन व नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर और विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष रजनी साहू, अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्र व पार्षद अनुराग जैन रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के बालक वर्ग में माया ज्ञानोदय संस्कार अकादमी बिरधा के छात्र पीयूष कुशवाहा प्रथम व बालिका वर्ग में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली अहिरवार प्रथम स्थान पर रहीं। गायन के बालिका वर्ग में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा शिवानी झां प्रथम व बालक वर्ग में दीवान इंटर कॉलेज का छात्र अनुराग प्रथम स्थान पर रहा। नृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर मड़ावरा के छात्र मुरलीधर प्रथम व बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर की छात्रा आयुषी प्रथम रहीं। वादन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा वैशाली शर्मा प्रथम व बालक वर्ग में किसान इंटर कॉलेज बिरधा के विक्की प्रथम स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्या नमीता गुप्ता, रूपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, हर्षिता संज्ञा, नंदिता रिछारिया, रुचि गुप्ता, रानी पुुरोहित, अपर्णा आदि रहा।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में नृत्य करती बालिका- फोटो : LALITPUR