फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   city devide into two sector, crime control

जिले की सुरक्षा को दो सेक्टर में बांटा, रात में होगी विशेष निगरानी

Thu, 25 Nov 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
city devide into two sector, crime control
police new car.jpg - फोटो : police new car.jpg
ललितपुर। जिले में बढ़ रही चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को दो सेक्टर में बांटा है। रात में राजपत्रित अधिकारी की निगरानी में विशेष गश्त की जाएगी और पुलिस कर्मियों को हर घंटे अपनी लोकेशन की फोटो खींचकर व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजनी होगी।
विज्ञापन

दरअसल पुलिस अधीक्षक ने जनपद में बढ़ रहीं आपराधिक गतिविधियों खासतौर पर रात में चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा का खाका तैयार किया है। जिसके तहत जिले को दो सुरक्षा सेक्टरों में बांटा है। जिसमें राजपत्रित अधिकारियों व संबंधित क्षेत्राधिकारियों की निगरानी में पुलिस कर्मियों द्वारा हर रोज रात को विशेष गश्त की जाएगी। जिसमें ड्यूटी में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक के द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो खींचकर लोकेशन देनी होगी। इसमें सभी थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज भी सक्रिय रहकर ड्यूटियों की जांच करेंगे और मोबाइल टीमें भी इस समय में लगातार क्षेत्रों में घूमती रहेंगी। इस दौरान संदिग्धों के मिलने पर उन्हें रोका टोका जाएगा और जरूरी होने पर पूछताछ भी की जाएगी। हालांकि पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस द्वारा रात में राहगीरों के मिलने पर उन्हें अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी खराब, सुरक्षा पर सवाल
शहर में विभिन्न चौराहों व तिराहों पर सुरक्षा की दृष्टि से चौबीस कैमरे लगाए गए थे। लेकिन ये कैमरे कोरोना काल के समय से खराब पड़े हैं। जिन्हें अब तक ठीक नहीं करवाया जा सका है। जबकि शहर में कई बार टप्पेबाजी, छीना झपटी, चैन स्नैचिंग, दुर्घटनाएं, बवाल आदि बड़ी घटनाएं होने पर सीसीटीवी से मदद नहीं मिल पाती है। यदि सीसीटीवी सही हों, तो कई घटनाओं में पुलिस को बड़ी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सुरक्षा की दृष्टि से जनपद को दो सेक्टर में बांटा गया है। राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में पुलिस टीमें गश्त करेंगी और ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को अलग से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो खींचकर भेजनी होगी।-निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed