फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   city cometee not acceptable

मौजूदा समय में नगर कमेटी नहीं अस्तित्व में:मयूर

Thu, 01 Oct 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
city cometee not acceptable
पत्रकार वार्ता करते जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर ने संगठन में उपजे विवाद पर कहा कि लंबे समय से नगर का निर्वाचन नहीं हुआ। कमेटी को पहले ही शून्य घोषित किया गया था, इसलिए मौजूदा समय में नगर कमेटी अस्तित्व में नहीं है। इलाइट चौराहा स्थित होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 7 जुलाई 2020 को व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं श्याम बिहारी मिश्रा ने नगर अध्यक्ष व नगर कमेटी को निष्प्रभावी घोषित किया था। करीब एक माह पूर्व व्यापार मंडल के जिले व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ नरेंद्र कडंकी, संजय रसिया की बैठक एक होटल में हुई थी। इसमें सभी पदाधिकारियों द्वारा समन्वय का प्रयास किया गया लेकिन हठधर्मिता के कारण प्रयास विफल रहा। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर 21 सितंबर से 26 सितंबर तक मंडी शुल्क समाप्ति को लेकर प्रदेश व्यापी मंडी बंदी व प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए थे। 25 सितंबर को जब संगठन कार्यक्रम को लेकर व्यस्त था, ठीक उसी समय कथित नगर कमेटी द्वारा जो कि अस्तित्व में नहीं थी, उनके लोगों द्वारा प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात प्रकाश में आई। 26 सितंबर को जब संगठन गल्ला व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में प्रदर्शन कर रहा था, उस समय भी कुछ लोगों द्वारा नगर के बाजारों में महरौनी व मडावरा में एक हस्ताक्षर अभियान व्यापारियों को बिना जानकारी दिए शुरू कर दिया। महरौनी व्यापार मंडल के मूल संगठन द्वारा लिखित रूप से यह जानकारी दी गई कि मूल संगठन के किसी व्यापारी द्वारा इस्तीफा नहीं दिया गया है। महरौनी व मडावरा व्यापार मण्डल के संगठन ने लिखित रूप से यह अवगत कराया कि व्यापारियों की आस्था पं श्याम बिहारी मिश्रा के संगठन के साथ है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, अनिल अंचल महामंत्री, महेंद्र सतभैया, प्रीतम सर्राफ, अभय जैन ऐडवोकेट, लखन लाल अग्रवाल, अशोक अनौरा, मुन्नालाल जैन, संजय खन्ना, प्रियंक सराफ, राजीव नामदेव, नमन सराफ, जीतेन्द्र जैन, जिनेंद्र, महेश जैन मोनू, मनोज जैन छप्पन भोग, राजीव सुडेले, अशोक जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

संगठन के किसी भी कार्य से संलिप्तता अवैधानिक व अनैतिक होगी
बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्रा व प्रदेश महामंत्री डॉ. दिलीप सेठ से बातचीत करने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके पास अधिकृत तौर पर किसी भी व्यापारी, किसी भी संगठन के पदाधिकारी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। पूर्व नगर अध्यक्ष नरेन्द्र कडंकी व पूर्व नगर महामंत्री संजय रसिया द्वारा प्राथमिक सदस्यता से अवमुक्त होने की भावना का आदर करते हुए हमारे संगठन से उन्हें पदच्युत किया जाता है। अब इन दोनों व्यक्तियों की हमारे संगठन के किसी भी कार्य से संलिप्तता अवैधानिक व अनैतिक होगी। प्रदेश अध्यक्ष पं श्याम बिहारी मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री डा दिलीप सेठ द्वारा आगामी नगर कमेटी के संबंध में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र जैन मयूर को अधिकृत करते हुये निर्णय करने के अधिकार दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed