फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   citizens protest over shabby road

सड़क के लिए लगाया जाम, अधिकारियों को दलदल में चलवाया

Tue, 14 Sep 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
citizens protest over shabby road
ललितपुर। गली के कीचड़ में चलते सीओ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पिसनारी बाग में नहर किनारे कच्चा मार्ग बारिश के चलते दलदल में तब्दील हो गया है। जिसके चलते मोहल्लेवासियों को घर से निकलने में भी दिक्कत हो रही है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी जब सड़क नहीं बनाई गई तो मोहल्लेवासियों ने सोमवार को राजघाट मार्ग पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुुंचे अधिकारियों को भी कीचड़ में पैदल चलवाया ताकि अधिकारी उनकी समस्या जान सकें।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पिसनारी बाग में राजघाट स्थित नहर के बायीं ओर खेतों में नई कॉलोनी बस गई है और यहां करीब डेढ़ सौ से अधिक मकान हैं, लेकिन यहां आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। यहां रहने वाले लोगों को नहर किनारे कच्चे मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है। आम दिनों में तो सड़क सूखी होने के कारण लोग किसी प्रकार यहां से निकल जाते हैं, लेकिन अभी बारिश होने के कारण यहां का कच्चा मार्ग पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो गया है। कई जगह बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों के वाहन गड्ढों में भरे पानी व दलदल में फंस जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते पूर्व में कई बार मोहल्लेवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की लेकिन कोई सुधार नहीं हो सका। ऐसे में सोमवार को मोहल्ला पिसनारी के परेशान लोगों ने राजघाट मार्ग पर नहर के पास जाम लगा दिया, जिससे यहां राजघाट, मध्य प्रदेश के चंदेरी से आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मोहल्ला के लोग सड़क बनाने की मांग कर रहे थे और नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की। जानकारी मिलने पर तहसील सदर, सीओ सिटी एवं प्रभारी एसडीएम ज्ञानेश्वर सिंह मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मोहल्लेवासियों ने अधिकारियों से पहले कीचड़ भरी खराब सड़क पर पैदल निकलने को कहा, जिस पर सीओ सिटी ने नहर से अंदर की ओर दलदल वाले मार्ग से होते हुए लोगों के मकानों के पास तक पहुंचे, जहां लोगों उन्हें यह समस्या बताई कि उन्हें रोज इसी मार्ग से निकलना पड़ता है। प्रभारी उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार ने जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। जिस पर स्थानीय लोगों ने उनसे लिखित में सड़क बनाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर लोगों ने करीब दो घंटे बाद जाम खोला।

सड़क पर लगा लंबा जाम व प्रशासन मौजूद

सड़क पर लगा लंबा जाम व प्रशासन मौजूद- फोटो : LALITPUR

पिसनारी बाग की गली में दलदल से बाइक निकालता होमगार्ड

पिसनारी बाग की गली में दलदल से बाइक निकालता होमगार्ड- फोटो : LALITPUR

सड़क पर जाम लगाए स्थानीय लोग

सड़क पर जाम लगाए स्थानीय लोग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed