फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   citi scan macheen not working, action against .

सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Wed, 16 Oct 2019 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
citi scan macheen not working, action against .
जिला महिला अस्पताल में मरीज का हाल जानते मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा। - फोटो : LALITPUR
सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाह पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ललितपुर। मंगलवार को कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में गंदगी व दुर्गंध आने पर नाराजगी व्यक्त कर सफाई कराने को कहा। सीटी स्कैन मशीन के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों से सुविधाओं के बारे में पूछा। दवाइयों, चिकित्सक सेवाओं, खानपान व अन्य सुविधाएं संतोष जनक पाई गईं। ट्रॉमा सेंटर में स्थित औषधि भंडारण कक्ष में आ रही दुर्गंध पर नर्स एंजलीना पीटर को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इंजेक्शन कक्ष में पाया कि एक दिन में 50 इंजेक्शन लगाए जाते हैं। उन्होंने रेबीज, सर्पदंश निवारक दवा की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पेनिसलीन के इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध कराने को कहा। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज द्वारका प्रसाद पाठक व सुल्ताना से उनका हालचाल पूछकर जानकारी ली कि दवा बाहर से तो नहीं ली। बताया कि उन्हें सभी दवाइयां अस्पताल से मिल रहीं हैं। डिजिटल एक्सरे में फिल्म की उपलब्धता व एक्सरे मशीन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। सीटी स्कैन कक्ष के निरीक्षण करने पर बताया कि चूहों द्वारा सीटी स्कैन मशीन की वायरिंग कटने से संचालन रुका हुआ है। उन्होंने सीएमओ को मशीन की जांच कर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। मशीन के रखरखाव में लापरवाही पर संबंधित के विरुद्घ कार्रवाई करने को कहा। पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण में चिकित्सक ने बताया कि दोपहर साढ़े बारह बजे तक सैंपल लिए जाते हैं। लैब में एलएफडी, केएफडी व लिपिड आदि की जांच की जाती है। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ प्रताप सिंह, सीएमएस पुरुष डॉ एसके वासबानी, सीएमएस महिला डॉ. हरेंद्र सिंह चौहान, डॉ अमित चतुर्वेदी आदि अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed