फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Choupal divisional commissioner had in Karadag

मंडलायुक्त ने खैराडाग में लगाई चौपाल

Sat, 09 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। मंडलायुक्त के राम मोहन राव ने शुक्रवार को विकास खंड बार अंतर्गत ग्राम खैराड़ाग में चौपाल लगा कर राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा की। छात्रों का शैक्षिक स्तर कमजोर मिलने पर एक अध्यापक और एक शिक्षामित्र के वेतन रोकने के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांव में दो सचिवालय मिलने पर दूसरे सचिवालय के  प्रस्ताव को बनाने वाले अधिकारी से रिकवरी कराने के निर्देश भी दिए।

जूनियर हाई स्कूल में आयोजित चौपाल से पहले उन्होंने पूरे गांव का भ्रमण कर दो लोहिया और पांच इंदिरा आवासों को देखा। गांव में लगी छह सोलर लाइट में एक के खराब मिलने पर नेडा के परियोजिना निर्देशक की जमकर खबर लेते हुए उसे तत्काल ठीक करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


भ्रमण के दौरान उन्हें गांव में दो सचिवालय बने मिले। बाद में बने सचिवालय में विद्युत संयोजन और लेबिल न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सात दिन में दोनों कामों को पूरा कराके उसके फोटो ग्राफ भिजवाने के निर्देश दिए। दोनों सचिवालयों की अच्छी हालत देख कर उन्होंने विकास विभाग के अधिकारियों से लगभग दस लाख रुपये की लागत के दूसरे सचिवालय के बनाए जाने का औचित्य पूछा। उन्हें कोई अधिकारी संतुष्टि पूर्ण जवाब न दे सका। जिस पर उन्होंने उसके प्रस्ताव बनाने वाले अधिकारी से उसकी लागत की रिकवरी करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मौके पर विद्यालय के अध्यापकों और छात्रों को बुलाकर उनका शैक्षिक स्तर देखा। विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षा मित्र तो मामूली प्रश्न का उत्तर न दे सका। घटिया शैक्षिक स्तर मिलने पर उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अध्यापक और शिक्षा मित्र का वेतन छात्रों के शैक्षिक स्तर ठीक न होने तक जारी न करने के निर्देश दिए। पेंशन की संबंध में उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से सोमवार को गांव में शिविर लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारित करने के निर्देश दिए।

लेखपाल से गांव में चैक डेम योग्य भूमि की जानकारी कि जिस पर उसने बताया कि वन विभाग की भूमि ही चैक डेम की लिए योग्य है। जिस पर डीएफओ को पुकारा गया परन्तु चौपाल में डीएफओ के मौजूद न रहने पर नाराजगी व्यक्त की।

चौपाल में डीएम डा. रूपेश कुुमार, संयुक्त विकास आयुक्त, अपर जिलाधिकारी,  मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, तहसीलदार प्रीति जैन, नायब तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा, खंड विकास अधिकारी बार सहित कई विभागों के जिला और तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


पानी के लिए मंडलायुक्त का किया घेराव
पानी की समस्या से जूझ रहे किसानों ने  मंडलायुक्त के राम मोहन राव के खैरीड़ाग जाते समय घेरा और अपनी पीड़ा से अवगत कराया। मैरावन माता मंदिर के पास  क्षेत्र के कई गांवों के सैकड़ों किसान दोपहर में ही आ गए थे। जैसे ही मंडलायुक्त का काफिला तालबेहट से चला किसानों ने उन्हें रोक कर पानी के अभाव में सूख रही फसलों की पीड़ा के बारे में बताया। जधिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।


इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख महेन्द्र पाल सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव, उदय प्रताप सिंह, खांदी प्रधान प्रतिनिधि रघुराज सिंह यादव, केपी यादव, मनोहर सिंह बंदेसरा, मुकेश यादव कड़ेसरी आद िप्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed