फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   chira win champion trophy

चैंपियन ट्राफी में चीरा ने बाजी मारी

Thu, 07 Jan 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
chira win champion trophy
cricket 1.jpg - फोटो : cricket 1.jpg
बिरधा/ ललितपुर। बृजभूषण कुशवाहा की स्मृति में बीसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा 21 वीं चैंपियन ट्राफी फूटा बंगला क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हुई। उद्घाटन मैच ग्राम ऐरा व ग्राम चीरा के बीच खेला गया। इसमें चीरा ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ हजरत बाबा मेंहदी शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाकर व फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जयराम सिंह निरंजन ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास होता है। आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। इस प्रकार के टूर्नामेंट से खिलाड़ियों के अंदर छिपी प्रतिभा बाहर निकल आती है। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार टोंटे व विशिष्ट अतिथि जितेंद्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत राजपूत, प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, राजेश दीक्षित, विनोद राजपूत व माखन पटेल ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

टॉस जीतकर ऐरा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 80 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीरा की टीम ने 10 ओवर में 80 रन बनाकर मैच में विजय प्राप्त कर ली। अमर विश्वकर्मा, संजय मोदी, जगदीश कुशवाहा, राकेश साहू, हरिश्चंद्र कुशवाहा, रवि भार्गव, अजीत सिंह, ब्रजेश कुशवाहा, प्रमोद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed