{"_id":"68b7517b3e3892d2be0dbd43","slug":"children-will-get-education-till-12th-standard-in-the-same-school-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-141926-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एक ही विद्यालय में बच्चों को मिलेगी 12वीं तक की शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एक ही विद्यालय में बच्चों को मिलेगी 12वीं तक की शिक्षा
विज्ञापन
ललितपुर। कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए 23.88 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम रोंड़ा में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल का निर्माण शुरू हो गया है। अनुमान है कि जल्द विद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा।
शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए शासन अब एक ही विद्यालय में कक्षा एक से 12वीं तक की शिक्षा देने की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस विद्यालय में 1500 बच्चों के पढ़ने की क्षमता होगी। मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के लिए ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम रोंडा में आठ एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी। शासन ने कार्यदाई संस्था नामित कर पहले चरण में 11.84 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी थी। संस्था ने पहले चरण में विद्यालय का निर्माण शुरू कर दिया है। कंक्रीट के पिलर बनाए जा रहे हैं।
-- -- --
आधुनिक व्यवस्था से लैस रहेगा विद्यालय
यह विद्यालय आधुनिक शिक्षण व्यवस्थाओं से लैस होगा, इसमें आईसीटी लैब, साइंस लैब, खेल मैदान, कंप्यूटर लैब सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी। कक्षा 11-12 के लिए विज्ञान, कला, वाणिज्य विषयों की अलग-अलग कक्षाएं संचालित होंगी। बच्चों को डिजिटल एजुकेशन प्लेटफार्म और डिजिटल लर्निंग के माध्यम से गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
निखारी जाएगी बच्चों की खेल प्रतिभा : बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास का भी यहां ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए खेल मैदान भी बनाया जाएगा। जिसके जरिये बच्चे अपनी खेल प्रतिभा निखार सकेंगे।
-- -- -- -
रोंडा में आठ एकड़ जमीन पर मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल का निर्माण शुरू हो गया है। कंक्रीट के पिलर बनाए जा रहे हैं। जल्द ही दूसरे चरण का काम शुरू होगा। यहां करीब 1500 बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे।
रणवीर सिंह, बीएसए