फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children will get better education in Sanskrit Veda Vidya Gurukulam

संस्कृत वेद विद्या गुरुकुलम में बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा : राधामोहन दास

Thu, 17 Apr 2025 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Children will get better education in Sanskrit Veda Vidya Gurukulam
ललितपुर। महंत गोपीदास संस्कृत वेद विद्या गुरुकुलम का शुभारंभ हनुमान धारा मंदिर पर हुआ। महामंडलेश्वर राधा मोहनदास महाराज एवं तुवन मंदिर के महंत रामलखनदास महाराज ने गुरुकुलम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर राधा मोहन दास महाराज ने बताया कि संस्कृत वेद विद्या गुरुकुलम के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और यहां आवास एवं पठन, पाठन की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। गुरुकुल का पूजन अर्चन आचार्य पं. पवन शास्त्री व कमलेश शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया। महामंडलेश्वर ने बताया कि गोलोक धाम वासी महंत गोपी दास महाराज के संकल्प के अनुसार इस विद्यालय की स्थापना की गई है। ललितपुर में प्रथम वेद विद्या गुरुकुलम का शुभारंभ होने से जनपदवासियों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन

इस दौरान महंत श्रीकृष्ण गिरि महाराज सर्वेश्वर धाम मंदिर, मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिपं अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, डॉ. ओम प्रकाश शास्त्री, अवध बिहारी उपाध्याय, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed