{"_id":"3a57f0d156f98c79a40b26f77ca9513c","slug":"children-s-play-blocks-to-the-level-of-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक स्तर पर होगी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक स्तर पर होगी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के बाद अब परिषदीय स्कूलों के बच्चों की प्रतियोगिता होगी। बीएसए ने 28 जनवरी तक ब्लाक स्तर पर क्रीड़ा प्रतियोगिता कराने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए हैं।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद से स्कूलों में सभी तरह के शुल्क समाप्त कर दिए गए हैं, इसमें क्रीड़ा शुल्क भी शामिल है। इसका परिणाम यह हुआ कि जब से यह अधिनियम प्रभावी हुआ, तभी से बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं कराने के लिए धनराशि की कमी आड़े आने लगी।
कई सालों तक प्रतियोगिताएं बंद रहीं। गत वर्ष खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने संसाधनों से प्रतियोगिता कराई थी। इस साल ब्लाक स्तर पर खेल आयोजन की संभावनाएं क्षीण नजर आ रही थी, लेकिन मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक झांसी गंगा सिंह राजपूत ने खेल आयोजनों में दिलचस्पी दिखाई, जिस पर बीएसए एसपी यादव ने ब्लाक क्रीड़ा प्रतियोगिता कराने पर हामी भर दी।
विज्ञापन
उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 28 जनवरी तक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं।
दोहरी नीति
गत दिनों पहली बार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं थी, जिसके लिए धन आवंटन किया गया। लेकिन, परिषदीय स्कूलों के लिए शासन की ओर से कोई पैसा नहीं दिया गया है। इस कारण बेसिक शिक्षा अफसरों को बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कराने के लिए संसाधन जुटाने में समस्या आ रही है।
जिला व मंडल की प्रतियोगिता कराने पर चल रहा मंथन
बेसिक शिक्षा अफसरों ने ब्लाक स्तर पर खेल आयोजन कराने पर तो सहमति प्रदान कर दी है, लेकिन जिला एवं मंडल की प्रतियोगिता को लेकर असंमजस की स्थिति बनी हुई है। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक दोनों ही आयोजन ललितपुर में कराना चाहते हैं, जिस पर विचार विमर्श चल रहा है। आने वाले दिनों में ही तस्वीर साफ हो पाएगी।