फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children of mothers who did not take Suud

मां की सुुध लेने नहीं पहुंचे बच्चे

Mon, 25 Jan 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Children of mothers who did not take Suud
ललितपुर। मूक बधिर मां ने कभी सोचा नहीं होगा कि उसके साथ ऐसा भी होगा। जिस मां ने अपने बच्चों की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ी, उन्हीं बच्चों ने मां से किनारा कर लिया है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला अपने परिजनों का इंतजार कर रही है, लेकिन उसकी सुध लेने कोई नहीं आया।
विज्ञापन


मां के इस दर्द की बच्चों ने कोई अहमियत नहीं समझी। दरअसल, बच्चों के घर से निकाल दिए जाने के बाद महिला दर-दर भटक रही थी। इसी दौरान ट्रेन में उसके साथ गैंगरेप किया गया। गैंगरेप के मामले में अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ली गई है।  
विज्ञापन


जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मऊरानीपुर की मूक बधिर महिला अपने परिजनों का इंतजार कर रही है। महिला के साथ चलती ट्रेन में दरिंदों ने गैंगरेप करने के बाद उसे चलती ट्रेन से ललितपुर स्टेशन पर फेंक दिया था। घायल अवस्था में महिला को जीआरपी व आरपीएफ के पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल में शुक्रवार की रात भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को महिला के भर्ती होने की जानकारी मीडिया कर्मियों को हुई। दोपहर तक प्रशासन की ओर से कोई नहीं पहुंचा तो मो. नसीम ने जिलाधिकारी डॉ. रुपेश कुमार को जानकारी दी। डीएम ने आदर्श विद्यालय के मूक बधिर शिक्षक को महिला से बातचीत करने भेजा।

बातचीत से मालूम हुआ कि उसके साथ ट्रेन में दो लोगों ने दुष्कर्म किया है। सामूहिक दुष्कर्म की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया और देर शाम पुलिस के अफसरों ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला के बारे में जानकारी की। देर रात एसपी जीआरपी झांसी राम बोध ने जिला अस्पताल आकर पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं, जीआरपी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रविवार की सुबह से लेकर शाम तक महिला के परिजनों के आने का इंतजार किया जाता रहा, लेकिन कोई नहीं आया, जबकि शनिवार की शाम को ही महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई थी। महिला की डबरा निवासी भतीजी ने बताया कि मौसी के पति की करीब तीन महीने पहले मौत हो गई है। महिला की शादी-शुदा पुत्री उसके साथ रहती है, उसे जानकारी दी गई थी, लेकिन बेटी ने अपनी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी पाकर भी ललितपुर आने से इंकार कर दिया।

फोटो देखकर बताती है रिश्ता
पीड़ित महिला अपने साथ परिजनों की फोटो का लिए है। वह फोटो देखकर इशारों में बताने की कोशिश करती है कि फोटो किसकी है। पति की फोटो देखने पर महिला दुखी होकर यादों में खो जाती है। बच्चों के बचपन की फोटो देखकर इशारों में बताती है कि कैसे उसे पाला।


बच्चों की जवानी की फोटो देखकर वह बताती है कि कैसे उसके बच्चों ने उसे घर से बाहर निकालकर दरवाजे बंद कर दिए। उसने कई मिन्नतें की, लेकिन बच्चों ने दरवाजे नहीं खोले। महिला फोटो को देखकर रोने लगती है, लेकिन मूकबधिर इस महिला की पीड़ा को समझने के लिए उसके बच्चों समेेत कोई भी परिजन नहीं नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed