फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children from displaced Anganwadi centres will get pre-primary education

Lalitpur News: विस्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेगी प्री-प्राइमरी शिक्षा

Thu, 18 Sep 2025 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Children from displaced Anganwadi centres will get pre-primary education
ललितपुर। विस्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को अब प्राथमिक शिक्षा दी जाएगी। यह जिम्मेदारी ईसीसीई एजुकेटर्स को सौंपी गई है। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 1124 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, इनमें 295 आंगनबाड़ी परिषदीय विद्यालयों में हैं, इनको विस्थापित आंगनबाड़ी केंद्र कहते हैं। इसके साथ मर्ज किए गए सात विद्यालयों में बाल वाटिकाएं संचालित की जा रही हैं। यहां बाल वाटिका के रूप में तीन से छह साल तक के बच्चों को प्री-प्राइमरी की पढ़ाई कराई जाती है। अभी इसका जिम्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व संबंधित स्कूल का शिक्षक नोडल की भूमिका निभाता है। अब यहां अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) देने की तैयारी की जा रही है। ईसीसीई एजुकेटर संबंधित विद्यालयों के आंगनबाड़ी केंद्र को बाल वाटिका के रूप में विकसित करने, यहां नामांकित तीन से छह साल के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा देंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक डीएम की अध्यक्षता वाली आठ सदस्यीय समिति ईसीसीई एजुकेटर का चयन करेगी। ईसीसीई एजुकेटर बनने के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु का निर्धारण शासन के निर्देशानुसार होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने इनके चयन की प्रक्रिया की कवायद शुरू कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा रणवीर सिंह ने बताया कि ईसीसीई एजुकेटर बच्चों की पढ़ाई में बेहतर सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
एजुकेटर के ये रहेंगे प्रमुख दायित्व
- तीन से छह साल के बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करना।
- पांच से छह साल के बच्चों पर ध्यान देते हुए निपुण भारत मिशन का लक्ष्य हासिल करना।
- अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों की प्रगति के बारे में उन्हें बताना।
- बच्चों के विकास से संबंधित संकेतक को लेकर उनकी प्रोफाइल तैयार करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed