फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children and women will be encouraged

बच्चों व महिलाओं को मिलेगा हौसला

Sun, 16 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Children and women will be encouraged
hosla poshan yojana - फोटो : demo
शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और अतिकुपोषित बच्चों केे पोषण स्तर में सुधार के लिए हौसला पोषण योजना स्पॉट-फींडिंग कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका के वार्ड पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर हौसला पोषण योजना का संचालन अपनी निगरानी में कराएंगे। पूर्व से निर्धारित कार्ययोजना के तहत शनिवार को नगर की समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजना का शुभारंभ अधिकारियों व वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में किया गया है।      
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार द्वारा वार्ड नंबर 03 मुहल्ला झांसीपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र पर योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपका घोष ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में हौसला पोषण योजना के अंतर्गत 160 आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजना संचालित कराई जा रही है। इनमें से 142 आंगनबाड़ी केंद्र शहर परियोजना के 26 वार्डों में संचालित है, शेष 12 केंद्र तालबेहट के नगर क्षेत्र के 12 वार्डों में  और 4 आंगनबाड़ी केंद्र महरौनी के नगर क्षेत्र में और 2 आंगनबाड़ी केंद्र पाली नगर क्षेत्र में हौसला पोषण योजना आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ संबंधित सभासदों/वार्ड पार्षदों के द्वारा क्रियान्वयन करायी जा रही है। इस दौरान वार्ड नंबर 03 में संचालित 05 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 06 माह से 06 वर्ष के चिह्नित 26 अतिकुपोषित बच्चों को घी के पैकेट मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वितरण किया गया। स्पॉट फीडिंग के अंतर्गत मेन्यु अनुसार बच्चों को मीठा हलुआ और 35 गर्भवती महिलाओं को मेन्यु अनुसार सोयाबीन की बरी युक्त सब्जी व चावल खिलाया गया। सभी लाभार्थियों को फल के  अंतर्गत केला खिलाया गया। गर्भवती महिलाओं को भोजन उपरांत आयरन फोलिक एसिड की गोलियां खिलाई गई। इस दौरान एएनएम द्वारा मातृत्व सप्ताह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया। हौसला पोषण योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद शरीफ कुरैशी, बाल विकास परियोजना अधिकारी बीएल गुप्ता, क्षेत्रीय मुख्य सेविका मधु लिटौरिया, स्मृति खरे एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।      
विज्ञापन

इसी प्रकार में वार्ड नंबर 25 चौबयाना के आंगनबाड़ी केंद्रों पर हौसला पोषण योजना के अंतर्गत अतिकुपोषित बच्चों को घी के पैकेट का वितरण जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका घोष द्वारा किया गया व मेन्यू अनुसार गर्भवती महिलाओं को एवं बच्चों खाना व फल खिलाया गया। 3-6 वर्ष के अतिकुपोषित बच्चों को केला एवं सायंकालीन नास्ता के अंतर्गत बिस्किट के पैकेट दिए गया। वहीं वार्ड नंबर 15 के पार्षद इमरीश राईन की अध्यक्षता में स्थानीय आंगनबाड़ी में योजना का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शरद पूर्णिमा के अवसर पर वार्ड पार्षद द्वारा महिलाओं को फलहार के लिए फल वितरित किए और इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी व लोगों को इस मिशन में शामिल होने के लिए जागरूक किया। इस दौरान अनूपा परिहार, राजकुमारी, रामदेवी माया, किरन, मेघा, चंद्रकांता, राखी, किरन, प्रदीप, सोनम, अंश, परवीन और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed