फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   children and woman died in road accident

ट्रक ने बाइक को रौंदा, मासूम बेटे और मां की मौत, नाना घायल

Fri, 17 Apr 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
children and woman died in road accident
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौराकलां में हाइवे अंडरब्रिज पुल की क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार एक ट्रक ने आगे जा रही बाइक को रौंद डाला, जिससे मां के साथ एक वर्षीय मासूम बाइक से गिरकर ट्रक के पहियों के नीचे जा पहुंचा। घटना में मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दम तोड़ दिया। दुर्घटना में पिता को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम मिनौरा निवासी हरगोविंद पुत्र वंशी अहिरवार अपनी बेटी को लेने ससुराल ग्राम कुम्हैड़ी गया था। बृहस्पतिवार को वह अपनी बेटी स्नेहा (20) पत्नी सरमन एवं उसके मासूम बेटे सुमित (01) को बाइक पर बैठाकर अपने गांव मिनौरा लौट रहा था। सुबह करीब ग्यारह बजे वह ग्राम मसौराकलां के पास हाइवे अंडरपास से हाइवे मुख्य सड़क पर ही पहुंचा था कि रास्ते में सागर से झांसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मासूम बेटा मोटरसाइकिल से गिरकर ट्रक के पहिया के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पिता को हेल्मेट पहने होने के कारण मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला व उसके पिता को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल उपचार को भिजवाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। मासूम पुत्र व महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि महिला स्नेहा काफी दिनों से बीमार चल रही थी। इसीलिए अपनी पुत्री का बीमारी का इलाज कराने के लिए बेटी को मायके ला रहा था, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed