{"_id":"61673b8ce88d1735ed3becb9","slug":"child-objervation-centre-inspection-lalitpur-news-jhs206544791","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला निरीक्षण व मूल्यांकन समिति ने किया संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला निरीक्षण व मूल्यांकन समिति ने किया संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
jail 2.jpg
- फोटो : jail 2.jpg
Link Copied
ललितपुर। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति एवं मूल्यांकन समिति द्वारा राजकीय बाल गृह (बालक), दैलवारा, ललितपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) नेहरूनगर का निरीक्षण किया गया। जिसमें जिला निरीक्षण समिति द्वारा राजकीय बाल गृह (बालक) दैलवारा का निरीक्षण किया गया। सभी कर्मचारी ड्यूटी के अनुसार तैनात मिले और संस्था में निवासरत बालक शिक्षण कार्य करते पाए गए। वर्तमान में संस्था में 28 बच्चे निवासरत हैं। संस्था के प्रभारी अधीक्षक से भी जानकारी ली।
विज्ञापन
राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), नेहरूनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था में कुल 45 किशोर पाए गए। संस्था में 17 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। प्रभारी सहायक अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए संस्था में इसके बचाव के सभी इंतजाम किए जाएं व समय-समय पर बच्चों व कर्मचारियों की जांच कराई जाए। निरीक्षण समिति ने किशोरों से भी व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। संस्था निरीक्षण के दौरान निरीक्षण समिति के अध्यक्ष के अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक गिरिजेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकुमार जैन, सदस्य रवि नारायण चौबे, सदस्य प्रताप नारायण गोस्वामी, सदस्य वासुदेव, सदस्य अर्चना सक्सेना, बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य अजय बरया, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य सुधीर कुमार त्रिपाठी, सदस्य स्वेता कुमारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।