फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   child died by corona

कोरोना संक्रमित एक वर्षीय मासूम की मौत

Tue, 27 Oct 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
child died by corona
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। चार कोरोना संक्रमित मरीजों में से एक, एक साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। छह माह में पहली बार किसी बच्चे की मौत हुई है। इससे मृतकों की संख्या 43 पहुंच गई है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम लिए गए सैंपल के दौरान एक मासूम समेत चार कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें शहर के मोहल्ला रैदासपुरा निवासी एक वर्षीय बच्चे को सांस लेेने में दिक्कत होने के कारण उपचार के लिए एल-3 महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए रेफर किया गया। जहां पर भर्ती करके उपचार चल रहा था। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोरोना काल में पहली बार मासूम की मौत ने लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। इसके अलावा सोमवार को आई कोरोना संक्रमितों की जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी 20 वर्षीय युवक व 21 वर्षीय युवती, नई बस्ती निवासी 36 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक संक्रमित को बुखार होने के चलते एल-3 महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने के लिए रेफर किया गया है। एक को होम आइसोलेशन व एक को एल-1 अटैच राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग संक्रमण में सुधार का दावा कर रहा है। वहीं, लोग अब बेपरवाह हो गए हैं। ऐसा ही नजारा सोमवार को देवी विसर्जन के दौरान देखने को मिला। यहां पर न लोग मॉस्क लगाए मिले और न ही सामाजिक दूरी का पालन करते नजर आए। ऐसे में कोरोनावायरस के संक्रमण को बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
यह है आंकड़ा
अब तक 2838 व्यक्ति संकमित हो चुके हैं। इनमें 43 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 2707 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 88 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। आरटीपीसीआर जांच के लिए गए बीते दिनों लिए गए 897 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
--------
सोमवार को चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एक मासूम की उपचार के दौरान झांसी में मौत हो गई।
- डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed