{"_id":"614f7c188ebc3e09e4119474","slug":"child-death-due-to-thunderstorm-lalitpur-news-jhs205210924","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किशोर की मौत, दंपती झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से किशोर की मौत, दंपती झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से किशोर की मौत, दंपती झुलसे
मड़ावरा (ललितपुर)। तहसील क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर अचानक बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली गिरने से दंपती झुलस गए जबकि उनके 15 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। इधर, दो अन्य लोग बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम सीरोन में वीर सिंह, पत्नी राजेश एवं बेटे अभिषेक (15) के साथ ऊमरवारे हार में उड़द की फसल इकट्ठा कर रहे थे तभी अचानक बिजली गिरने से पति-पत्नी झुलस गए वहीं उनके बेटे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को परिजनों की मदद से अस्पताल लाया गया जहां वीर सिंह की स्थिति नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, ग्राम रजौला में बिजली गिरने से कौशल्या पत्नी पूरन सिंह लोधी और ग्राम गिदवाहा में 25 वर्षीय ब्रजेश पुत्र छिम्मा अहिरवार हंसरा के नजदीक सगौना हार में खेत पर काम करते समय बिजली गिरने से झुलस गए। परिजनों व ग्रामीणों ने झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
खेत पर काम कर रही महिला को जहरीले कीड़े ने काटा
मड़ावरा। शनिवार दोपहर खेत पर उड़द की फसल को एकत्र कर रही महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिया जिसके चलते उसकी हालात खराब हो गई। थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम गोराकला निवासी जानकी पत्नी राजा लोधी को बेसुध अवस्था में परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए मड़ावरा अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।संवाद