फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   chetra panchayat pramukh, bjp contest against spa

अब क्षेत्र पंचायत प्रमुखों पर भाजपा और सपा का होगा आमना सामना

Tue, 06 Jul 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
chetra panchayat pramukh, bjp contest against spa
ललितपुर। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही भाजपा और सपा के दिग्गज सक्रिय हो गए हैं। भाजपा की कोशिश होगी कि जिला पंचायत की तरह ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर भी पार्टी का परचम फहराया जाए लेकिन सपा नेता भी फूंक- फूंक कर कदम रख रहे हैं कि कहीं फिर कोई चूक न हो जाए। इसलिए इस चुनाव में फिर भाजपा और सपा का आमना-सामना होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में छह विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर चुनाव होना है। निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की कोशिश है कि सभी विकास खंडों में पार्टी का प्रमुख विजयी हो, इसके लिए बीडीसी सदस्यों पर निगाहें लगी हुई है। हालांकि अभी सपा और भाजपा ने किसी भी सीट पर अपना कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा ब्लॉक प्रमुख के पद पर निर्विरोध प्रमुख चुनने की तैयारी में जुटी है। इस संबंध में सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। इधर, सपा ने दावेदारों को लखनऊ तलब किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतारने के मूड में है जो किसी के दबाव में आकर अपना नामांकन भर सकें। संभावना है कि सपा दो दिनों में पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।
विज्ञापन

ब्लॉक-छह
बीडीसी सदस्य-523
सभी ब्लॉक प्रमुख पद पर पार्टी प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे, पार्टी मुख्यालय को पैनल भेज दिया गया था दो दिन में सूची जारी हो जाने की संभावना है।-राजकुमार जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी हाईकमान ने अभी तक सूची जारी नहीं की है इस संबंध में दावेदार लखनऊ पार्टी कार्यालय पहुंचकर दिशा निर्देश ले रहे हैं। संभावना है कि जल्द सूची जारी हो जाएगी।-जगदीश कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष, सपा
ब्लॉक स्तर पर बीडीसी सदस्यों की स्थिति
ब्लॉक संख्या
मड़ावरा- 74
महरौनी 78
बार 83
तालबेहट 84
बिरधा 98
--
कुल 523
---
क्षेत्र पंचायत प्रमुख का समान्य निर्वाचन पर एक नजर
तारीख कार्यक्रम समय
8 जुलाई नामांकन 11 से 3 बजे तक इसके बाद जांच होगी
9 जुलाई नाम वापसी 11 से 3 बजे तक
10 जुलाई मतदान 11 से 3 बजे तक इसके बाद मतगणना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed