फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CHC superintendent removed on charges of corruption

Lalitpur News: भ्रष्टाचार के आरोप में सीएचसी अधीक्षक को हटाया

Thu, 11 Sep 2025 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
CHC superintendent removed on charges of corruption
ललितपुर। मड़ावरा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। राज्यमंत्री व डीएम ने तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधीक्षक को हटाकर सीएचसी जखौरा से अटैच कर दिया है।
विज्ञापन

चिकित्सकों व कर्मचारियों पर आरोप का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुरुआत में जखौरा में चिकित्सक व अधीक्षक के बीच विवाद का दौर चला। इसके बाद सीएचसी महरौनी में चिकित्सा अधीक्षक पर लापरवाही व भ्रष्टाचार समेत अन्य गंभीर आरोप लगे। यही हाल सीएचसी बार का भी था। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को बदल दिया था।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले सीएचसी मड़ावरा के अधीक्षक डॉ. अवनीश भी आरोपों के घेरे में आ गए। यहां सुरक्षाकर्मी ने तीमारदार से मारपीट कर दी थी। यह मामला थमा नहीं था कि चिकित्सा अधीक्षक पर तानाशाही व भ्रष्टाचार के आरोप लग गए। कार्रवाई न होने पर राज्यमंत्री व जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। सीएमओ ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व जिलाधिकारी अमनदीप डुली के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम गठित की, जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह व डीसीएमओ डॉ. अवधेश यादव और प्रशासनिक अधिकारी हेमंत कुमार सिंह को शामिल किया। अब चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवनीश को पद से हटाते हुए सीएचसी जखौरा में चिकित्साधिकारी के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चिकित्सा अधीक्षक पर लगे आरोपों की जांच तीन सदस्यीय टीम कर रही है। जांच प्रभावित न हो, इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक को पद से हटाते हुए जखौरा सीएचसी पर स्थानांतरित किया है।- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed