{"_id":"63a7f47380b6280e6015cd77","slug":"charan-singh-of-lalitpur-died-in-a-road-accident-in-sikkim","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा ललितपुर का लाल: नहीं थम रहे परिजनों के आंसू, रो पड़ा हर दिल, पूरा गांव हुआ गमगीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा ललितपुर का लाल: नहीं थम रहे परिजनों के आंसू, रो पड़ा हर दिल, पूरा गांव हुआ गमगीन
Sun, 25 Dec 2022 12:28 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 25 Dec 2022 12:28 PM IST
सार
तिरंगे झंडे में लिपटा चरन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह करीब सात बजे महरौनी पहुंचा। यहां से सौजना गांव की ओर वाहनों का काफिला आगे चला तो ग्रामीणों ने नाम आखों से चरन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा ललितपुर का लाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिक्किम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चरन सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को सुबह सौजना गांव स्थित घर पर पहुंच गया। जिसे देखते ही परिजनों का कोहराम मच गया। दोपहर में राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
तिरंगे झंडे में लिपटा चरन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह करीब सात बजे महरौनी पहुंचा। यहां से सौजना गांव की ओर वाहनों का काफिला आगे चला तो ग्रामीणों ने नाम आखों से चरन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। करीब आठ बजे शव गांव पहुंचा तो परिजनों सहित ग्रामीणों का कोहराम मच गया।
विज्ञापन
श्रम एवं योजना राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, डीएम आलोक सिंह, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी सहित कई प्रमुख लोगों ने पुष्पचक्र चढ़ाकर चरन सिंह को श्रद्धांजलि दी। करीब एक बजे शहीद चरण सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन