फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chandigarh wins Wheelchair Cricket Championship

Lalitpur News: चंडीगढ़ ने अपने नाम किया व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियशिप का मुकाबला

Thu, 20 Nov 2025 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh wins Wheelchair Cricket Championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तुवन सरकार व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला बुधवार को चंडीगढ़ की टीम ने जीत लिया। विजेता टीम को नगर पालिका अध्यक्ष ने ट्रॉफी सौंपी।
बुधवार को तुवन मंदिर ग्राउंड में फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ की टीमों के मध्य खेला गया। इसमें चंडीगढ़ ने यह खिताब जीत लिया। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले उत्तर प्रदेश की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उत्तर प्रदेश की टीम निर्धारित 15 ओवर में 128 रन ही बना सकी। उत्तर प्रदेश की तरफ से अनिल सिंघानिया ने 61 रन की शानदार पारी खेली। चंडीगढ़ की तरफ से दो विकेट सील चंद ने हासिल किए। इसके जवाब में उतरी चंडीगढ़ की टीम ने सात ओवर एक गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें संदीप कुंडू ने मात्र 32 गेंद में 10 चौके व 10 छक्के लगाए। दो विकेट से चंडीगढ़ ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

क्रिकेट चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर बधाई दी। मैन ऑफ द सीरीज में संदीप कुंडू को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी गई। बेस्टबॉलर, बेस्ट फील्डर, बेस्ट बैट्समैन को एंड्रॉयड फोन दिए गए। लायन व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन इंडिया एवं नई राह फाउंडेशन द्वारा यह आयोजन हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि सदर विधायक राम रतन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक मो. मुस्ताक के अलावा कबीर सिंह भदौरिया, वीर बहादुर सिंह, बालकिशन प्रजापति, देवेंद्र कुशवाहा, मुकेश योगी, अनिल सिंघानिया, संतराम यादव, मनोज कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed