फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chandi club won the match , final today

चंडी क्लब ने जीता मैच, फाइनल आज

Tue, 26 Jan 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 26 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Chandi club won the match , final today
ललितपुर। रेलवे ग्राउंड स्थित नर्सरी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में चंडी क्रिकेट क्लब ने 45 रन से लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दूसरे सेेमीफाइनल में ललितपुर इलेविन स्टार ने जीत दर्ज की। अब चंडी क्रिकेट क्लब और ललितपुर इलेविन स्टार के बीच फाइनल 26 जनवरी को होगा।
विज्ञापन


जय मां चंडी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रथम टीवीएस कप के पहले सेमीफाइनल में चंडी क्रिकेट क्लब और केजीएन क्रिकेट टीम के मध्य मैच खेला  गया। इसमें चंडी क्रिकेट क्लब के कप्तान चिंटू ने टास जीत कर  पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 158 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


चंडी क्लब की ओर से हसन ने सर्वाधिक 70 रन का योगदान दिया, जबकि आदित्य मुनि ने 31 रन बनाए। 158 रन का पीछा करने उतरी केजीएन की पूरी टीम 113 रन पर आउट हो गई। इस प्रकार चंडी क्लब ने 45 रन से जीत हासिल कर फाइनल मैच में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक 70 रन बनाने वाले हसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच ललितपुर इलेविन स्टार और चीरा की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें ललितपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 94 रन का स्कोर बनाया, लेकिन चीरा की टीम अधिक देर नहीं टिक सकी और ललितपुर इलेवन स्टार ने मैच में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली।


इस दौरान हेमंत जैन रोंड़ा, राजेश यादव, मोनू रिछारिया, रानू यादव, उमेश पाल,  रानू यादव, शत्रुघ्न यादव, अंकित यादव, धर्मेंद्र पाल, मनोज सैनी, उदय  पाराशर, राजेश झा, नवल सिंह राजपूूत, ओसाफ बेग, ब्रजेश पाल और बुंदेलखंड विकास मंच के जिलाध्यक्ष विपिन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गोटी गोस्वामी आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed