पवा/कड़ेसराकलां-तालबेहट। विकास खंड के ग्राम पवा में आयोजित चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष जीएस परिहार और मुख्य अतिथि विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मालथौन बरौदिया और चंदेरी की टीम के मध्य हुआ। इसमें चंदेरी ने मालथौन बरौदिया का हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया। टॉस जीतकर मालथौन बरौदिया की टीम ने चंदेरी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 15 ओवर में चंदेरी की टीम ने 120 रन का लक्ष्य मालथौन बरौदिया की टीम को दिया। इसमें चंदेरी के शादिक खान ने सर्वाधिक 32 रन अपनी टीम के लिए बनाए। उतार चढ़ाव वाले इस मैच में माथलौन बरौदिया के रंजीत सिंह ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। अंत में मालथौन बरौदिया की टीम 103 रन पर आउट हो गई। चंदेेरी के खिलाड़ी राशिद खान को 2 विकेट लेने और 11 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर करुणेश और वासु त्रिपाठी रहे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उदय प्रताप, हरिश्चंद्र रावत, विनोद अगरिया, विजय मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, रवि अगरिया, शिरोमन सिंह, बंटी राजा, नीतू राजा, रणवीर मौजूद रहे।