फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Challans issued to those who weighed the box along with the sweets

Lalitpur News: मिठाई के साथ डिब्बा तौलने वालों के कटे चालान

Sat, 18 Oct 2025 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Challans issued to those who weighed the box along with the sweets
ललितपुर। बाट-माप विभाग ने मिठाई के साथ डिब्बा तौलने वाले दुकानदारों के चालान काटे। साथ ही बिना एमआरपी व इससे अधिक मूल्य पर सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

त्योहारों पर सही तौल व सही दाम पर सामान मिले, इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। बाट-माप निरीक्षक एसके गुप्ता ने दुकानों पर छापामारी की। उन्होंने डिब्बे के साथ मिठाई तौलने वाले महरौनी के जैन मिष्ठान भंडार व लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई की। कस्बे के संतोषी हार्डवेयर पर बिना एमआरपी के पेंट बेचा जा रहा था, टीम ने चालान काटा। पाली में नीलकंठेश्वर मिष्ठान पर घटतौली चल रही थी, यहां भी चालन काटा गया।
विज्ञापन

नझाई बाजार में संतोष कुमार जैन की दुकान पर आटा व मैदा पर एमआरपी न होने के कारण चालान काटा गया। लक्ष्मी किराना पर बिना एमआरपी का नमकीन व विजय दूध डेयरी का गैर सत्यापित तराजू होने पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed