फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   chain puling, train won't late, tte acp

चेन पुलिंग होने पर ट्रेन नहीं होगी लेट, टीटीई के पास भी रहेगी एसीपी

Fri, 06 Aug 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
chain puling, train won't late, tte acp
train (1).jpg - फोटो : train (1).jpg
ललितपुर। चेन पुलिंग की वजह से अब बीच रास्ते में ट्रैक पर ट्रेनें खड़ी नहीं रहेंगी। यात्रियों की परेशानी और ट्रेन की लेटलतीफी दूर करने के लिए रेलवे ने एक्शन प्लान तैयार किया है। ट्रेनों में ड्राइवर और गार्ड के अतिरिक्त अब टिकट जांच दल के कर्मचारियों को भी अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) रिसेट चाबी मिलेगी। इसी प्लान के तहत ललितपुर समेत झांसी को चार सौ एसीपी रिसेट चाबी मिल गई हैं।
विज्ञापन

कई ट्रेनों में आउटर और बीच रास्तें में चेन पुलिंग की घटनाएं होती हैं। इससे ट्रेनें लेट हो जाती हैं। वहीं, मुसाफिरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इससे ट्रेन की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। इसे लेकर तमाम शिकायतें रेलवे को मिलती रहीं हैं। यात्रियों की समस्या दूर करने और ट्रेन परिचालन में सुधार के लिए रेलवे ने टिकट जांच दल को भी एसीपी रिसेट चाबी देने का निर्णय लिया है। रेलवे का मानना है कि है कि चेन पुलिंग होने पर एसीपी रिसेट चाबी यदि टिकट जांच दल कर्मचारियों के पास रहेगी तो जल्द ही एसीपी रिसेट किया जा सकेगा और ट्रेन जल्द से जल्द रवाना की जा सकेगी। अभी तक सिर्फ ड्राइवर और गार्ड के पास ही एसीपी रिसेट चाबी होती है। इससे चेन पुलिंग होने पर ड्राइवर या गार्ड में किसी को चेन पुलिंग वाले कोच तक पहुंचकर एसीपी रीसेट करना होता है। इंजन या सबसे पिछले कोच से ड्राइवर या गार्ड को यहां तक पहुंचने में समय लगता है। इस समस्या को देखते हुए ट्रेन में मौजूद टिकट चेकिंग दल को रिसेट चाबी दी गई है।
विज्ञापन

एलचीबी कोच में होती है एसीपी रिसेट चाबी
कन्वेंशनल कोच में चेन पुलिंग होने पर ट्रेन से नीचे उतरकर उसे ठीक किया जाता था लेकिन तकनीकी रूप से सक्षम एलएचबी कोच में चेन पुलिंग होने पर रिसेट करना होता है। ड्राइवर और गार्ड के अलावा ट्रेन में मौजूद अन्य कर्मचारियों के पास रिसेट चाबी होने से जब भी चेन पुलिंग होगी तो सबसे नजदीक के कोच में मौजूद कर्मचारी तत्काल उस कोच में पहुंचकर अपनी चाबी से एसीपी रिसेट कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेन में सबसे ज्यादा चेन पुलिंग
सबसे ज्यादा चेन पुलिंग के मामले रात की ट्रेनों में होती हैं। इनमें ललितपुर से पुष्पक एक्सप्रेस, पंजाब मेल, साबरमती एक्सप्रेस, जबलपुर-नई दिल्ली, झेलम एक्सप्रेस और झांसी स्टेशन पर रात के समय एपी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस आदि ट्रेनें हैं।

ट्रेन परिचालन में सुधार के लिए एसीपी रिसेट चाबी अब ड्राइवर और गार्ड के अलावा टिकट चेकिंग कर्मचारी को भी दी जा रही हैं। रिसेट चाबी उचित मात्रा में उपलब्ध है। एसीपी रिसेट चाबी टिकट चेकिंग कर्मचारियों को देने का उद्देश्य चेन पुलिंग के बाद ट्रेन लेट होने से यात्रियों को बचाना और ट्रेन का समय से परिचालन करना है। विपिन कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम टू - प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed