{"_id":"6150d5478ebc3e4afd40b400","slug":"central-goverment-responsible-for-inflanation-lalitpur-news-jhs2052890120","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की गलत नीतियों से मंहगाई रिकार्ड स्तर पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की गलत नीतियों से मंहगाई रिकार्ड स्तर पर पहुंची
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व सांसद ब्रजलाल खावरी अपनी पार्टी के लोगो से चर्चा करते हुए
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है कि देश की जीडीपी दर गर्त में चली गई। कांग्रेस के कार्यकाल में अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश की आर्थिक स्थिति को पंख लगे थे, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद से देश को अंदर ही अंदर खोखला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई पहली बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जहां से मध्यम और गरीब परिवारों को जीवन गुजरबसर करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर कोई भी मंत्री, विधायक बात करने को तैयार नहीं, बल्कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को राष्ट्रभक्ति में योगदान कहकर टाल दिया जाता है। उन्होंने रविवार को कोरोना संक्रमण के चलते दुनिया को अलविदा कह गए कांग्रेसियों के परिजनों से मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
शहर के मोहल्ला महावीरपुरा स्थित नगर अध्यक्ष पंडित नवनीत किलेदार के आवास पर पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जिला, तहसील, ब्लॉक व बूथ स्तर तक कमेटियों को पूर्ण करते हुए कांग्रेस को मजबूती देने का आह्वान किया। पूर्व सांसद ने कहा कि किसानों पर तीन काले कानून थोपे जा रहे हैं, जिससे कि किसान अपने ही खेतों में मजदूर बनकर रह जाएगा। इस काले कानून के विरोध में किसान दिल्ली बॉर्डर के अलावा अब कई राज्यों में जाकर प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की गलत नीतियों का समय रहते व्यापक स्तर पर विरोध न किया गया तो इसका खामियाजा हमारी आने वाली पीढ़ियां भुगतेंगी। इसलिए अभी समय है, समय रहते अपने देश को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर ऐसी सरकार को जड़मूल से उखाड़ फेंकना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, प्रदेश सचिव उवेश खान, पीसीसी सदस्य बहादुर सिंह, अजय प्रताप सिंह तोमर, मो. आसिफ, मकरंद किलेदार विक्की, नदीम शबनम, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी, मनीष श्रीमाली, देशराज रिछारिया, उवेश खान, आसिफ , असलम, महेंद्र अहिरवार, सुनील अहिरवार, भज्जू सेन, नीलेश पटेल प्यासा, कुलदीप पाठक मौजूद रहे।